मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने पर रूम पार्टनर को उतारा मौत के घाट
दुबई। दुबई में रह रहे एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगा है कि उसने अपने रूम पार्टनर की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो मोबाइल पर तेज आवाज में बात कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि 37 साल के भारतीय नागरिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसके साथ-साथ बिना लाइसेंस के शराब पीने का भी आरोप है। घटना का साक्षी रहा एक शख्स ने आरोप लगाया है कि इंडियन वर्कर जो कि शराब के नशे में था।
उसने 30 मार्च को अल कुसाईस में विदाई पार्टी के दौरान इस घटना को अंजाम दिया। मृत शख्स की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि वो अपना देश छोड़ चुका था। साक्षी ने बताा कि पार्टी के दौरान अभियुक्त और पीड़ित के बीच मोबाइल फोन पर जोर से बात करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने बिस्तर के नीचे से एक चाकू उठाया और पेट में घोप दिया।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को कपड़े के नीचे चाकू छुपाते हुए देखा गया है जब वह एक रेस्टरूम में प्रवेश करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोरेंसिक रिपोर्ट में भी दिखाया गया है कि मौत का कारण गंभीर और गहरा घाव था। फिलहाल कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि भारतीय नागरिक के नाम और वो किस राज्य का रहने वाला इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान तबाही की ओर बढ़ा, 10 लाख लोगों की जान खतरे में