उल्टा लगा तिरंगा, जापान के पीएम ने कराया ठीक, तस्वीरें वायरल
कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट में शामिल होने के लिए कुआलालंपुर पहुंचे हैं। यहां प्रधानंमंत्री ने दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात की। लेकिन पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

दरअसल जब प्रधानमंत्री मोदी और जापान के पीएम शिंजो अबे के बीच मुलाकात होनी थी तभी दोनों देशों के झंडे में भारत का झंडा उल्टा लगा था। भारत के झंडे की उल्टी तस्वीरों को जमकर लोग सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गलती को नहीं पकड़ सके लेकिन शिंजो अबे ने झंडा उल्टा देखा और खुद इसे सही करवाया। लेकिन भारत के उल्टे झंडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications