डरबन में भारतीय डिप्लोमेट को बंधक बनाकर लूटपाट, सुषमा स्वराज ने मांगी जानकारी
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के डरबन में बदमाशों ने भारतीय काउंसल जनरल शशांक विक्रम के घर में घुसकर लूटपाट की। हथियारबंद बदमाशों ने रविवार रात उनकी फैमिली और डोमेस्टिक स्टाफ को बंधक बना लिया। घटना के बाद भारत ने यह मुद्दा स्थानीय प्रशासन के सामने उठाया है। शशांक के साथ घटना के बाद वक्त घर में उनका 5 साल का बेटा, घरेलू स्टाफ और एक टीचर मौजूद थे। बदमाशों ने इन सभी को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया हुआ था। इस वारदात पर रोष जताते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को विएना सम्मेलन के तहत राजनयिक स्टाफ और उसकी संपत्ति की रक्षा करने की जिम्मेदारी याद दिलाई।

वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अफसरों से बात की और विक्रम को मदद का भरोसा दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बदमाशों ने रविवार रात विक्रम के घर में घुसकर उनके 5 साल के बेटे, डोमेस्टिक स्टाफ और एक टीचर को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि भारतीय डिप्लोमेट के घर में घुसने के लिए बदमाशों ने कुछ औजारों की मदद से मेन गेट तोड़ा। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमने संबंधित अधिकारियों से बात की है और मामले की जांच हो रही है। हमें उम्मीद है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश में तैनात भारतीय राजदूतों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, साथ ही उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति भारत सरकार प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications