भारत ने बढ़ाई चीन बॉर्डर पर ताकत, तैनात किए हरक्यूलिस विमान

डोकलाम में भारत-चीन के बीच सीमा तनाव चल रहा है। इसी बीच भारत ने चीन के बॉर्डर पर अपनी ताकत में इजाफा कर लिया है। वायु सेना ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता से करीब 150 किलोमीटक दूर पानागढ़ स्थित अर्जन सिंह स्टेशन पर सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान तैनात किए हैं। इन विमानों के पनागढ़ में तैनात हो जाने के बाद भारत की वायुसेना को मजबूती मिलेगी। इन विमानों में दुनिया की सबसे ताकतवर और नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

भारत ने बढ़ाई चीन बॉर्डर पर ताकत, तैनात किए हरक्यूलिस विमान

ये विमान वायुसेना के सबसे बड़े मालवाहक विमानों में से एक हैं। किसी भी आपात स्थिति में ये विमान सेना के लिए जरूरी सामान को पहुंचाने में सक्षम हैं। सामरिक दृष्टि से ये विमान बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन विमानों को लैंड करने के लिए ज्यादा रनवे की जरूरत नहीं होती। इसके साथ ये विमान खराब मौसम में भी उड़ान भर सकता है।

बता दें पश्चिम बंगाल में कोलकाता से करीब 150 किलोमीटक दूर पानागढ़ देश का दूसरा सबसे बड़ा हिंडन एयरबेस है। देश में गाजियाबाद हिंडन एयरबेस सबसे बड़ा एयरबेस है। इन विमानों के लिए पनागढ़ में खास सुविधाओं का निर्माण किया गया है।

सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान आसानी से भारत-चीन सीमा की निगरानी करने के साथ-साथ कार्रवाई भी कर सकता है। इन विमानों को बहुत ही ताकतवर माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+