भारतीय सेना पर नहीं पड़ा चीनी सैनिकों के 'विरोध' का असर, बना डाली 1 किमी लंबी पाइपलाइन
लद्दाख के डेमचोक में पाइपलाइन पूरी तरह बिछा दी है। चीनी सेना इसका विरोध कर रही थी।
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने लद्दाख के डेमचोक में पाइपलाइन पूरी तरह बिछा दी है। यह काम उसने स्थानीय गांववालों की मदद से किया। आपको बता दें कि चीनी सेना इसका विरोध कर रही थी।

इस पाइपलाइन के चलते ही चीन ने इस बार डेमचोक में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पीएपीएफ यानी पीपल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स को तैनात किया था। यहां पर अमूमन पीएलए की तैनाती हुआ करती है।
ऐसी खबर है कि चीनी सैनिक शुक्रवार को यहां शिविर बनाने के मकसद से आए थे लेकिन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सैनिकों की वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए।
भारत और चीन के बीच तनातनी जैसी स्थिति बन गई थी। बिछाई गई पाइपलाइन तकरीबन एक किलोमीटर लंबी है। लेह से 250 किलोमीटर पूर्व में पड़ने वाले इस इलाके में ग्रामीणों ने भारतीय सेना की खूब मदद की।
चीन ने शुक्रवार को लाइन आॅफ एक्चुअल कंट्रोल से किसी तरह की छेड़खानी करने के आरापों से इनकार किया था। इसके साथ ही उसने लद्दाख में घुसपैठ की बात को भी नहीं माना था।
भारत और चीन के बीच अब भी सीमा निर्धारण पूरी साफगोई से किया जाना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications