बिहार से सटे नेपाल के इलाकों में भारतीयों की No Entry
नयी दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने बिहार से सटे अपनी सीमाओं के भीतर भारतीयों की इंट्री पर पाबंदी लगा दी है। बिहार की सीमा से सटे नेपाल के इलाकों में भारत के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

आपको बता दें कि सोमवार को नेपाल में भड़की हिंसा में 20 पुलिस वालों समेत 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा ग्रस्त इलाकों को सेना ने अपने कब्जे में कर लिया है। सबसे ज्यादा हिंसा रौतहट और सर्लाही दोनों ही बिहार के सीतामढ़ी जिले से सटे हुए हैं। नेपाल के बीरगंज, गौर, मलंगवा, जनकपुर जैसे बिहार से सटे इलाकों में स्थिति काफी तनावपूर्ण है।
नेपाल में इस हिंसा के पीछे दो वजह है। पहली वजह भारत की सीमा से सटे हिंदी भाषी इलाकों के लोगों के अधिकार में कटौती और दूसरी वजह से अलग थारू राज्य की मांग।ऐसे में हिंसा को किसी भी तरह से बढ़ावा न मिले इसके लिए इन इलाकों में भारतीयों की इंट्री बंद कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications