खालिस्तान के खिलाफ एकजुट हुए हिन्दुस्तानी, सैन फ्रांसिस्को में लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के लगे नारे
खालिस्तानियों का मनोबल पिछले कुछ महीनों से बढ़ा है और उन्होंन ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ कनाडा और ब्रिटेन में हंगामा मचाने की कोशिश की है। जिसको लेकर अब भारत सरकार ने सख्ती दिखाई है।

Indian Americans rally in San Francisco: खालिस्तानियों के खिलाफ अब दुनियाभर के हिन्दुस्तानी एकजुट होने लगे हैं और खासकर उन क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय अब सड़क पर उतरने लगे हैं, जहां खालिस्तानियों ने उपद्रव मचाया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भी बड़ी संख्या में भातीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने शांति मार्च निकाली है, जहां खालिस्तानियों ने इस हफ्ते की शुरूआत में तोड़फोड़ की थी।
सैन फ्रांसिस्को में एकजुट हुए भारतीय
खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रविवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था और तोड़फोड़ की थी। खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने शहर की पुलिस ने जो बैरिकेट्स लगाए थे, उसे तोड़ दिया था और वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे। हालांकि, वाणिज्य दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया। जिसके बाद अब सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले भारतीय लोगों ने एकजुटता दिखाने के लिए रैली की है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है। शुक्रवार को भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों ने सैन फ्रांसिस्को और उसके आसपास तिरंगा झंडे के साथ शांति मार्च निकाला और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने अलगाववादी सिखों की गतिविधियों की निंदा की, जो वहां कम संख्या में मौजूद थे।
खालिस्तानियों के खिलाफ जुटे भारतीय
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस बड़ी संख्या में वहां मौजूद थी। कुछ अलगाववादी सिखों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए, लेकिन उनकी संख्या भारतीय अमेरिकियों की तुलना में काफी कम थी। वहीं, जब भारतीयों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू किए, तो खालिस्तानियों की आवाज गायब हो गई। वहीं, सैन फ्रांसिस्को में तिरंगा ही तिरंगा लहरा रहा था, जिसकी बाढ़ में खालिस्तानियों का झंडा धुंधला हो गया। भारतीय अमेरिकी लगातार भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। आपको बता दें, कि हाल के महीनों में खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके में भारत विरोधी गतिविधियों में अंजाम दिया है। वहीं, कुछ मामलों में हिन्दू मंदिरों पर भी हमले किए गये हैं।
Recommended Video

गुस्से में है भारत सरकार
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तान समर्थक के घुसने और विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारत ने सोमवार को दिल्ली में यूएस चार्ज डी अफेयर्स के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, कि अमेरिकी सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित उपाय करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें, कि अमेरिका में करीब 42 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से करीब 31 लाख लोगों के पास अमेरिका की नागरिकता है, जो अमेरिका में तीसरे सबसे बड़े एशियाई जातीय समूह का गठन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications