अमेरिका के मिशिगन में भारतीय मूल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
32 साल के भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर राकेश कुमार मिशिगन के एक अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग में काम करते थे।
मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन राज्य में भारतीय मूल के राकेश कुमार नाम के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 32 साल के भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर को कार के भीतर गोली मारी गई। राकेश कुमार एक अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में काम करते थे।

गुरुवार रात को कार में ड्राइविंग सीट पर राकेश कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर कुमार के परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी या फिर शक होने की बात से इंकार किया है।
गुरुवार को राकेश के अस्पताल में ना पहुंचने और संपर्क ना होने के बाद पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गई थी, गुमशुदगी की जानकारी मिलने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस को राकेश की लाश बरामद हुई थी। अमेरिका में पिछले कुछ समय से भारतीय मूल के लोगों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए इसे घृणा अपराध से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications