इजराइल से अपने लोगों को निकाल रहा भारत, दूसरे देशों के नागरिकों को निशाना बना रहे हमास आतंकवादी

हमास और इजराइल के बीच शनिवार को शुरू हुई जंग दूसरे दिन भी जारी है। इजराइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 600 से अधिक इजराइली नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं।

इस बीच भारत इजराइल में फंसे लोगों को वहां से निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार इजराइल में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है।

india-keeping-an-eye-on-situation-in-israel

पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा, मुझे कल रात कई संदेश मिले और पूरी रात हम काम कर रहे थे, लेकिन मुझे यह भी पता है कि सरकार की नजर स्थिति पर बनी हुई है और हम अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

इजरायल के बेथलेहम में मेघालय के 27 नागरिक फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित इजिप्ट पहुंचा दिया गया है। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने इसकी पुष्टि की है।

मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने ट्वीट कर कहा, 'नवीनतम जानकारी के अनुसार और विदेश मंत्रालय और हमारे भारतीय मिशन के प्रयासों के माध्यम से, मेघालय के हमारे 27 नागरिक, जो इज़राइल और फिलिस्तीन के युद्ध संघर्ष क्षेत्र में फंस गए थे, सुरक्षित रूप से इजिप्ट की सीमा पार कर गए हैं। "

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल में भारत के राज्यसभा सांसद डॉ. वानवेइरॉय खारलुखी, उनकी पत्नी और बेटी समेत कई भारतीय फंसे हुए हैं। इन सभी को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय प्रयास कर रहा है।

इजराइली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता जॉनथन कॉनरिकस ने दावा किया कि हमास ने महिलाओं और बच्चों समेत करीब 200 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया है। उन्होंने आशंका जताई कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

आपको बता दें कि, हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिकों हमास के कब्जे में है।

इसके अलावा हमास ने 17 नेपाली नागरिकों को बंदी बना रखा है। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को कहा कि इजरायल पर फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के हमले में नेपाली लोगों के हताहत होने की आशंका है।

मंत्री सऊद ने कहा कि वर्तमान में 4,500 नेपाली नागरिक इजराइल में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कुल 265 नेपाली छात्र जो वर्तमान में इजराइल में पढ़ रहे हैं, इजराइली सरकार के 'सीखो और कमाओ' कार्यक्रम के तहत वहां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+