भारत,अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के सीनियर अधिकारियों ने बैंकाक में की मुलाकात, ASEAN से जुड़े तंत्र का किया समर्थन

बैंकाक: भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के सीनियर अधिकारियों ने थाईलैंड के बैंकाक में अहम बैठक की। चारों देश इस बैठक में शुक्रवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिये क्षेत्रीय योजना में आसियान नीत तंत्र के पुरजोर समर्थन में आए। उन्होंने साझा मूल्यों और सिद्धांतों के आधार पर मुक्त, खुला, समृद्ध और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

India, US, Australia, & Japan met in Bangkok for inclusive Indo Pacific

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय गठन में आसियान नीत तंत्र एवं आसियान पर ध्यान केंद्रित किए जाने के प्रति अपना पुरजोर समर्थन व्यक्त किया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिये साझा दृष्टिकोण के प्रति आसियान की पहल का स्वागत किया। मंत्रालय ने बताया कि बैंकॉक में आयोजित इस बैठक में आपसी हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में अधिकारियों ने कानून, नेविगेशन और ओवरफ्लाइट की स्वतंत्रता के लिए सार्वभौमिक सम्मान बनाए रखने के अपने प्रयासों पर प्रकाश डाला। वे साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने और अप्रसार में सहयोग बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने के लिए राजी हुए। चार देशों (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) ने आसियान केंद्रीयता और आसियान के नेतृत्व वाली क्षेत्रीय वास्तुकला के लिए अपने मजबूत समर्थन की पुष्टि की। इसके साथ ही हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) और प्रशांत द्वीप समूह फोरम सहित अन्य क्षेत्रीय संस्थानों के लिए उनके समर्थन की पुष्टि की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+