भारत में छह न्‍यूक्लियर प्‍लांट्स बनाएगा अमेरिका, साझा बयान में की पुष्टि

वॉशिंगटन। अमेरिका और भारत के बीच परमाणु सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम सहमति हुई है। दोनों देशों ने बुधवार को छह न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट के निर्माण पर रजामंदी जाहिर की है। अमेरिका और भारत के बीच एक साझा बयान जारी हुआ है। इस बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। वॉशिंगटन में हुई बातचीत के बाद दोनों देश इस पर सहमत हुए हैं। भारत के विदेश सचिव विजय गोखले इस समय अमेरिका में हैं।

donald-trump-india-trade

भारत में संभावनाएं तलाश रहा भारत

विदेश सचिव ने यहां पर भारत-अमेरिका के बीच नौंवे दौर की रणनीतिक और सुरक्षा वार्ता में हिस्‍सा लिया। इस वार्ता के खत्‍म होने के बाद दोनों देशों की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया। विजय गोखले ने अमेरिका में स्‍टेट फॉर आर्म्‍स कंट्रोल एंड इंटरनेशनल सिक्‍योरिटी डिपार्टमेंट की अंडर सेक्रेटरी एंड्रिया थॉम्पसन से भी मुलाकात की है। दोनों देशों की ओर से जो साझा बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया है, 'हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ भारत में छह अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।' बयान में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल खरीददार भारत में तमाम संभावनाएं देख रहा है और इसी कड़ी में वह भारत को और ऊर्जा उत्पाद बेचना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+