संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- आतंक का 'राक्षस' अपने जन्मदाता को खा रहा
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने ही भारत के खिलाफ आतंकी समूहों को तैयार किया। अब ये राक्षस बन कर खुद अपने ही जन्मदाता को खा रहा है।
नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा है। जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार परिषद के 34वें सत्र के दौरान भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी समूहों को तैयार किया, लेकिन अब ये आतंकवाद रुपी राक्षस अपने जन्मदाता को ही खा रहा है। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गड़बड़ी खड़ी करने के पीछे अहम वजह सीमा पार से चलने वाली आतंकवादी गतिविधियां हैं। जिसे परोक्ष रुप से पाकिस्तान शह देता है।

मानवाधिकार परिषद के 34वें सत्र में भारत ने रखा पक्ष
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत अजीत कुमार ने मानवाधिकार परिषद के 34वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने ही भारत के खिलाफ आतंकी समूहों को तैयार किया। अब ये राक्षस बन कर खुद अपने ही जन्मदाता को खा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जो प्रस्ताव दिए गए हैं वो सभी निहायत ही गुमराह करने वाले और अनुचित संदर्भों वाले हैं। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में जबरन और अवैध रुप से कब्जा कर रखा है, जिसे निश्चित तौर पर खाली करना ही चाहिए। भारत ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में हिंसा और अशांति फैलाने, सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने और इस राज्य को अस्थिर करने को लेकर जमकर निशाना साधा।
भारतीय राजदूत अजीत कुमार ने आगे कहा कि आतंकवाद, मानवाधिकार का घोर हनन है, ऐसे में सभी सदस्य एक देश की इस बड़ी विडंबना को समझेंगे, जिसने मानवाधिकारों की आड़ में रह कर ही आतंकवाद का वैश्विक केंद्र होने की प्रतिष्ठा को हासिल किया। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते उरी और पठानकोट आतंकी हमलों के बाद से ठीक नहीं चल रहे हैं। पिछले साल सितंबर में भारतीय सेना ने पीओके घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। जिसमें कई आतंकी संगठनों को तबाह किया गया। वहीं पिछले साल कुल 151 बार सीमा पार से सीजफायर उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।
-
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
Hormuz Crisis: इन देशों के लिए खुला होर्मुज, भारत के शिप को मिलेगा 'सेफ पास' या नहीं? ईरान का नया आदेश -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications