India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.16 अरब की भारी गिरावट, पाकिस्तान में हो रहा सुधार

पिछले सप्ताह भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 बिलियन डॉलर बढ़कर 586.412 बिलियन डॉलर हो गया था। गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Foreign Currency Asset

विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत के लिए इस बार निराशा हाथ लगी है। 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कमजोर हुआ है। यह लगातार दो सप्ताह चढ़ने के बाद पिछले सप्ताह घट गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.16 अरब डॉलर की कमी हुई है। यह अब 584.248 अरब डॉलर रह गया है।

इससे पिछले सप्ताह में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। आपको बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़े के मुताबिक 21 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का फॉरेन करेंसी असेट भी कम हुआ है। यह अब 2.146 अरब डॉलर घटकर 514.489 अरब डॉलर रह गया। आपको बता दें कि विदेशी मुद्रा संपत्ति विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक होता है।

विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक कारणों से रुपये को टूटने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से अपने मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया गया जिसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड, येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की वैल्यू भी शामिल की जाती है।

रिजर्व बैंक के अनुसार बीते सप्ताह स्वर्ण भंडार का मूल्य भी घट गया है। यह 2.4 करोड़ डॉलर घटकर 46.151 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार SDR 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.431 अरब डॉलर हो गया है। वहीं इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.176 अरब डॉलर रह गया है।

इसी सप्ताह पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जबकि वहां का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले वहां लगातार तीन सप्ताह तक विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+