PM मोदी के बयान के बाद घबराया पाकिस्तान, बॉर्डर पर भारी संख्या में भेजे जवान, शहबाज सरकार ने उगला जहर

India-Pakistan: शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को फिर से फटकार लगाई और उनके "आतंकवाद के संरक्षक" बयान के बाद पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है।

प्रधानमंत्री मोदी की आक्रामक टिप्पणियों के फौरन बाद, पाकिस्तानी सेना ने अपनी एक्स कोर की 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन में दो ब्रिगेड-3 पीओके ब्रिगेड और 2 पीओके ब्रिगेड में भारी संख्या में जवानों को भेज दिया है। पाकिस्तान को डर है, कि कहीं भारत कोई कार्रवाई शुरू ना कर दे।

India-Pakistan

यह बात सामने आई है, कि पाकिस्तान ने बॉर्डर पर अपनी सुरक्षा को मजबूत किया है और पीछे के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है। वहीं भारतीय सेना, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कड़ी नजर रख रही है और भारतीय क्षेत्रों में छिपे हुए लगभग 55-60 आतंकवादियों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है।

आतंकवादियों के साथ देखे गए पाकिस्तानी सैनिक

फिलहाल, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास विश्वसनीय जानकारी है, कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गोई, ठंडी कस्सी, मथरियानी, बालावाली ढोक, मंढोल, कोलू की ढेरी, सकरिया, कोटली, मोची मोहरा, ग्रीन बंप, पोलर और मोहरा के इलाकों में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और विशेष सेवा समूह (एसएसजी) बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों के साथ आतंकवादी जमा हुए हैं। सियालकोट, सुकमाल, सकरगढ़, लूनी और अन्य सीमावर्ती इलाकों में मसूद अजहर के बड़े भाई सहित कई आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स देखे गए हैं।

इस बीच, भारतीय सेना भी पुलिस के विशेष अभियान समूह के साथ एक संयुक्त अभियान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए एक अलग अभियान में लगी हुई है। सीमा सुरक्षा बल ने भी आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही सुरंग रोधी अभियान शुरू कर दिया है।

India-Pakistan

आतंकवाद पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

1999 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर द्रास युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान के "आतंक के आकाओं" को कड़ा संदेश दिया, कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "पाकिस्तान अतीत में अपने सभी नापाक प्रयासों में नाकाम रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है। वह आतंकवाद और छद्म युद्ध की मदद से खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।"

उन्होंने कहा, कि "आज मैं ऐसी जगह से बोल रहा हूं, जहां आतंक के आका मेरी आवाज सीधे सुन सकते हैं, मैं आतंकवाद के इन संरक्षकों को बताना चाहता हूं, कि उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। हमारे सैनिक पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचलेंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा... चाहे लद्दाख हो या जम्मू-कश्मीर, भारत विकास की राह में आने वाली हर चुनौती को परास्त करेगा।"

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के अधिकारियों और सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए द्रास युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। 26 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चली लड़ाई के बाद जीत की घोषणा करते हुए "ऑपरेशन विजय" की सफल कामयाबी की घोषणा की थी। युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के मौके पर इस दिन को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

पाकिस्तान ने फिर से उगला जहर

वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "आक्रामक टिप्पणियों" को खारिज करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए "पूरी तरह से प्रतिकूल" करार दिया और भारत को उसके अपने आतंकवाद अभियान की याद दिलाई।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, कि "भारतीय प्रधानमंत्री भारतीय अवैध रूप से कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (IIOJK) में भारतीय बलों द्वारा की जा रही क्रूरताओं से दुनिया का ध्यान नहीं हटा सकते।"

मोदी की टिप्पणियों को खारिज करते हुए, पाकिस्तान ने कहा, कि "बहादुरी और कट्टरवाद क्षेत्रीय शांति को कमजोर करते हैं, और पाकिस्तान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के मुख्य विवाद के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिकूल हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+