भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से PAK की हवा टाइट, PM शरीफ बौखलाए! स्कूल बंद, मेडिकल छुट्टियां रद्द, और क्या हुआ?

Air Strike on Pakistan : रात के अंधेरे में जब पूरी दुनिया नींद के आगोश में थी, भारत की एक ख़ामोश आंधी ने पाकिस्तान की धरती पर कोहराम मचा दिया। नाम था - ऑपरेशन सिंदूर। यह कोई आम सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी। यह एक 'साइलेजेंस से भरी सजा' थी, जिसे सिर्फ दुश्मन को दर्द नहीं, सबक भी देना था।

इस ऑपरेशन का पहला झटका POK में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के उस नेटवर्क को लगा, जो LOC पार भारत में घुसपैठ के सपने पाल रहा था। इंडियन इंटेलिजेंस की इनपुट पर स्पेशल फोर्सेज़ ने जो किया, वो पाकिस्तान को 1971 के जख्म की याद दिला गया। खौफ में आए पाकिस्तान ने कई आपातकालीन कदम उठाए हैं, जिससे वहां की स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है...

Air Strike on Pakistan

Schools Closed Medical Staff Holiday Cancelled: स्कूल बंद, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द

भारत के हमलों के बाद, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और लाहौर में बुधवार, 7 मई 2025 को सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। सिविल डिफेंस और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Emergency Alert in Airports: हवाई अड्डों पर इमरजेंसी अलर्ट

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रेड अलर्ट पर रखा है और सभी वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, कराची, लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, स्कार्दू और पेशावर के हवाई अड्डों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। उड़ानों को अन्य नजदीकी हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है।

पाक PM का आईएसआई मुख्यालय का दौरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएसआई मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और संभावित खतरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने राष्ट्रीय सतर्कता बढ़ाने और पाकिस्तान की संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने भारत के हमलों को 'युद्ध की कार्रवाई' करार दिया है और जोरदार जवाब देने की चेतावनी दी है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है और नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय और एक चेकपोस्ट को नष्ट कर दिया है। हालांकि, पाकिस्तान के दावे फेक साबित होते नजर आ रहे हैं, क्योंकि पाक की शेयर की गई राफेल को मार गिराने की तस्वीरें राजस्थान में 3 दिसंबर 2024 में इंडियन एयरफोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त की हैं।

8 नागरिक मारे गए, 35 जख्मी

पाकिस्तान के अनुसार, भारत के हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा, 2 लोग लापता भी हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं।

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। स्कूलों का बंद होना, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियों का रद्द होना और हवाई अड्डों पर आपातकालीन अलर्ट जैसी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+