दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रही टीम में भारत भी
नई दिल्ली। भारत के वैज्ञानिकों ने सबसे सस्ता मंगलयान बनाकर दुनिया को अपना लोहा मानने को मजबूर किया। भारत की इस उपलब्धि के बाद बड़े-बड़े देश भारत के वैज्ञानिकों में रूचि दिखाने लगे है। दुनिया के सबसे बड़ा टेलीस्कोप बनाने वाली टीम में भारत भी शामिल हो गया है। इस ग्रुप में यूएसए, चीन और जापान जैसे देश हैं जो दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप बना रहे हैं।

30 मीटर लंबे इस नेक्स्ट जेनरेशन टेलीस्कोप को माउंट मौना के द्वीप पर 4050 मीटर की उंचाई पर बनाया जा रहा है। इस टेलीस्कोप के माध्यम से खगोल विज्ञान को ब्रह्मांड के कई रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी।
भारत ने इस समझौते पर मंगलवार की शाम केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया। इस मौके पर चीन, यूएसए और जापान के राजनयिक भी मौजूद थे। इस ग्रुप में कनाडा भी जल्द पांचवे देश के रूप में शामिल हो सकता है। इस टेलीस्कोप मिशन में भारत तीस फीसदी खर्च को वहन करेगा। भारत इस प्रोजेक्ट में 1300 करोड़ रुपए खर्च करेगा।












Click it and Unblock the Notifications