PM Modi Speech Highlights: 'आतंकवाद स्वीकार नहीं', इजरायल में गरजे मोदी, PAK को दिखाई औकात
PM Modi Speech Highlights: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में PM मोदी ने कहा, 'शालोम, मैं PM नेतन्याहू को मेरा और मेरे डेलीगेशन का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। नौ साल पहले, मुझे पहली बार इजरायल जाने का मौका मिला था, 9 साल बाद, फिर से इजरायलआना मेरे लिए गर्व का पल है, कल, मुझे 'स्पीकर ऑफ़ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। मैं यह अवॉर्ड 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजरायल दोस्ती को समर्पित करता हूं।'

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि 'हमने अपने समय की कसौटी पर खरे उतरे रिश्ते को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह दोनों देशों की उम्मीदों की झलक है। हम जल्द ही एक आपसी फायदे वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल शेप देंगे, उन्होंने कहा कि कई देशों के बाद अब इजरायल में भी भारत का यूपीआई पेमेंट सिस्टम चलेगा। भारत इजरायल इकोनॉमिक फोरम की स्थापना भी हुई है।'
PM Modi Speech Highlights: इजरायल में गरजे मोदी, पाकिस्तान की दिखाई औकात
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि 'आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है। किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता और जो लोग आतंकवादियों को पनाह देते हैं, उन्हें भी छोड़ा नहीं जाएगा।' पीएम मोदी ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए उसे इजरायल की धरती से उसे चुनौती दे डाली।
इसी के बाद पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत का विजन साफ़ है कि इंसानियत को कभी भी लड़ाई का शिकार नहीं बनना चाहिए। गाज़ा पीस प्लान ने शांति का रास्ता खोला है। भारत ने ऐसी कोशिशों का सपोर्ट किया है। भविष्य में भी, भारत सभी देशों के साथ कोऑपरेट और बातचीत करता रहेगा।'
PM Benjamin Netanyahu Ka Bhasahn: 'आपके भाषण ने दिल छू लिया मोदी जी'
तो वहीं इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'यह एक शानदार विजिट है। यह छोटी लेकिन प्रोडक्टिव और बहुत ज्यादा दिल को छूने वाली थी। मुझे लगता है कि कल नेसेट में आपके दिल को छूने वाले भाषण के बाद इजरायल में किसी की भी आंख सूखी रही होगी। मैं आपको बता सकता हूं कि तब से हमें न सिर्फ अपने दिलों में गहराई से देखने का मौका मिला है बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद शानदार दिमागों को भी देखने का मौका मिला है।'
PM Benjamin Netanyahu Speech: 'भविष्य उनका है जो इनोवेट करते हैं'
पीएम मोदी के इजरायली दोस्त ने कहा कि 'जब हम एजुकेशन में प्रिसिजन की बात करते हैं, तो अब हमारे पास हर युवा स्टूडेंट तक पहुंचने और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर और AI है। जो सीमाएं पहले हमें रोक रही थीं, वे अब हमें नहीं रोक रही हैं, भविष्य उनका है जो इनोवेट करते हैं और इजरायल और भारत इनोवेशन पर अड़े हैं। हमें पुरानी सभ्यताओं पर गर्व है, अपने अतीत पर बहुत गर्व है लेकिन भविष्य को पकड़ने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं और हम इसे एक साथ बेहतर कर सकते हैं।'
#WATCH | Jerusalem | Addressing a joint press briefing with Israel PM Benjamin Netanyahu, PM Modi says," We will soon give final shape to a mutually beneficial Free Trade Agreement." pic.twitter.com/Xm42vsLpsu
— ANI (@ANI) February 26, 2026












Click it and Unblock the Notifications