9th Raisina Dialogue: भारत लोकतांत्रिक ताकत का सबसे बड़ा सबूत, बोले- ग्रीक पीएम मित्सोटाकिस

ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने बुधवार को नई दिल्ली में 9वें रायसीना डायलॉग में बोलते हुए कहा कि भारत इस बात का उदाहरण है कि लोकतंत्र कैसे मजबूत आर्थिक विकास प्रदान कर सकता है।

मित्सोटाकिस ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। भारत के साथ साझेदारी बढ़ाना यूरोप की विदेश नीति का आधार होना चाहिए। हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों ने अपनी पार्टनरशिप को आगे ले जाने के लिए लगातार काम किया है।

Greek PM praises election system

आज भारत वैश्विक मंच पर एक महान शक्ति है। दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए एक अहम सहयोगी है। भारत G20 देशों के बीच एक उभरती ताकत और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।

उन्होंने कहा कि भारत और ग्रीस लोकतंत्र को किसी अड़ेंगे नहीं बल्कि मौके के रूप में देखते हैं। दोनों देशों कल्चरल और स्ट्रैटेजिक तौर पर काफी समानताएं हैं। ऐसे में हम भारत और यूरोप के बीच बातचीत के एक जरिए के तौर पर काम कर सकते हैं।

भारत-ग्रीस डेटा और ऊर्जा के लिए नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर (IMEC) भारत, मध्य पूर्व और यूरोप की बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच कनेक्टिविटी का बेहतरीन जरिया होगा। ग्रीस इस कॉरिडोर के केंद्र में है। हम भारत के लिए यूरोप में एंट्री का मेन गेट हैं।

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत है। वहीं ग्रीस ने पिछले वर्षों में किसी भी यूरोपीय देश की तुलना में सबसे तेज़ विकास दर देखा है। दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में पारस्परिक निवेश एक अहम उद्देश्य है। भारत में कई क्षेत्रों में ग्रीस का निवेश बढ़ा है। इनमें मैरीटाइम, एयर ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पास भारत में खाद्य प्रसंस्करण, समुद्री और हवाई परिवहन, रसद सहित कई क्षेत्रों में पहले से ही कई महत्वपूर्ण यूनानी निवेश हैं। PM मोदी के साथ बातचीत के दौरान हम इस बात पर सहमत हुए कि 2030 तक दोनों देशों के बीच ट्रेड को दोगुना करना है।

आपको बता दें कि नई दिल्ली में आज से 9वें रायसीना डायलॉग की शुरुआत हो गई है। यह सम्मेलन 23 फरवरी तक चलेगा। इस बार ग्रीस के PM किरियाकोस मित्सोटाकिस इसके चीफ गेस्ट हैं। वे 21-22 फरवरी को भारत के राजकीय दौरे पर भी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+