सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर परमाणु क्षमता बढ़ा रहा है भारत: अमेरिका

India is developing nuclear powers: America
वाशिंगटन। एक अमेरिकी थिंक टैंक ने उपग्रह से ली गई तस्‍वीर के आधार पर कहा है कि भारत अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियारो के साथ ही संवर्धित यूरेनियम के उत्‍पादन की क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है। इंस्टिट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्युरिटी (आईएसआईएस) की रिपोर्ट में डेविड अल्‍ब्राइट और सेरेना केलेहर- वेरगनटिनी ने कहा कि मैसूर के पास निर्माणाधीन एक गैस सेंट्रिफ्यूज परिसर को देख कर यही लगता है कि भारत मैसूर के पास रेयर मैटरियल्स प्लांट (आरएमपी) में एक दूसरे गैस सेंट्रिफ्यूज परिसर का निर्माण पूरा कर रहा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विशेष संवर्धन प्रतिष्‍ठान निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्‍यान नहीं रखा गया है।

आईएसआईएस ने चेताया है कि दूसरे देशों को भी भारत की परमाणु संबंधी सामान की आपूर्ति करते हुए कर्नाटक में नए सेंट्रिफ्यूज परिसर और आरएमपी के लिए व्यापार एवं विनिर्माण कंपनियों द्वारा ये सामान प्राप्त करने से रोंकने के लिए प्रयास करना चाहिए।

गौर हो कि आईएसआईएस वहीं संस्‍था है जिसने भारत और अमेरिका असैन्‍य परमाणु करार का विरोध करते हुए लॉबीइंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+