WHO की वैज्ञानिक ने कहा-'भारत में हालात खराब, कोरोना के सही आंकड़े दिखाए सरकार'

वाशिंगटन, 11 मई । भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपा दिया है, इंडिया की बिगड़ी स्थिति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने चिंता जताई है और साथ ही कहा है कि भारत सरकार को कोरोना के सही आंकड़े बताने चाहिए। ANI को दिए अपने इंटरव्यू में स्वामीनाथन ने कहा कि इंडिया की जो हालात हैं उसे देखते हुए इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवाल्यूश (आईएचमई) ने अगस्त 2021 तक 10 लाख लोगों की मौत का अनुमान लगाया है, जो कि परेशानी पैदा करने वाला है।

भारत में हालात खराब, कोरोना के सही आंकड़े दिखाए सरकार

स्वामीनाथन ने कहा कि भारत और दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है लेकिन इन सभी देशों ने कोरोना के सही आंकड़े पेश नहीं किए हैं, जो कि सही नहीं है, इन सभी को केस के सही आंकड़े लोगों के सामने प्रस्तुत करने चाहिए, जिससे सही आंकलन और शोध हो सके।

नया वैरिएंट काफी घातक: सौम्या स्वामीनाथन

साथ ही सौम्या स्वामीनाथन ने दोहराया कि भारत में इस वक्त जो कोरोना का जबरदस्त विस्फोट हुआ है, उसकी वजह नया वैरिएंट ही है। नया वैरिएंट पहले से अधिक फैलने वाला और जानलेवा है और इस कारण स्थिति काफी बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि इस घातक वैरिएंट से बचने का एक ही तरीका है और वो है वैक्सीनेशन। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान से ही करोना के कहर पर लगाम लगाई जा सकती है। गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के भारतीय स्वरूप (बी-1617) को वैश्विक स्तर पर 'चिंताजनक स्वरूप' की श्रेणी में रखा है।

भारत में हालात खराब, कोरोना के सही आंकड़े दिखाए सरकार

कोरोना के भारतीय स्वरूप (बी-1617) काफी घातक

गौरतलब है कि स्वामीनाथन से पहले डब्ल्यूएचओ की टेक्निकल दल की मेंबर डॉ. मारिया वैन केरखोव ने भी सोमवार को कहा था कि इंडिया में सामने आया वायरस का स्वरूप बी.1.617 काफी घातक है, जिसे कि हमने 'चिंताजनक स्वरूप' के अंदर रखा है और हम इस पर शोध कर रहे हैं। इस पर वैश्विक स्तर पर भी चर्चा होनी चाहिए। SARS-CoV-2 का प्रत्येक स्ट्रेन पिछले स्ट्रेन की तुलना में बहुत ज्यादा घातक है क्योंकि इससे ग्रसित होने वाले मरीज को पता ही नहीं चल पा रहा है कि वो संक्रमित हो गया है और इस चक्कर में मरीज का पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ रहा है।

भारत में हालात खराब, कोरोना के सही आंकड़े दिखाए सरकार

देश में कोरोना का कहर जारी, डरा रहे हैं आंकड़े

मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 3,66,161 नए कोरोना के केस सामने आए हैं और 3,754 लोगों की मौत हुई है। जबकि 3,53,818 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ताजा स्थिति के बाद कोरोना से अब तक देश में 2,46,116 लोगों की मौत हो चुकी है और देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,26,62,575 पहुंच गई है। देश में अब तक 17,01,76,603 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+