'निज्जर की हत्या पर कनाडा ने कोई सबूत साझा नहीं किया', भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रूडो के दावे की खोली पोल
India Canada Row: शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर (Hardeep Nijjar) की हत्या को लेकर कोई सबूत साझा नहीं किए हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि, हरदीप निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया एजेंसियों की संभावित संलिप्तता पर किसी भी स्तर पर भारत के साथ कनाडा ने कोई सबूत साझा नहीं किया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया है कि भारत के साथ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में कुछ वक्त पहले ही सबूत साझा किए गए थे। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के संसद में कहा था कि निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका है। हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

'हमारे साथ कनाडा ने कोई जानकारी या सबूत साझा नहीं किए हैं...'
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नाम न छापने की शर्त पर शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि, न तो ओटावा और न ही वाशिंगटन डीसी ने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत के साथ कोई खुफिया जानकारी साझा की थी।
अधिकारियों ने कहा कि कनाडाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले भारतीय खुफिया प्रमुख और अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता की ओर इशारा करने वाला कोई सबूत साझा नहीं किया था।
अधिकारियों ने कहा- ये आरोप एक विरोधाभास है...
अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि यह मुद्दा उठाया भी गया था या नहीं। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली के साथ इस मुद्दे को अलग से उठाया था।
अधिकारियों में से एक ने कहा, "विश्वसनीय आरोप एक विरोधाभास है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के संसद बयान और आरोपों के बाद से हम कह रहे हैं कि कोई सबूत साझा नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications