रात में बेहद शानदार दिखता है, 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' : नासा ने जारी की तस्वीरें...
नासा ने अंतरिक्ष से दुनिया कैसी दिखती है उसकी तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में रात के वक्त अपना देश भारत बेहद सुंदर दिख रहा है।
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कुछ मनमोहक और दिल को सकून देने वाली तस्वीरें जारी की है, इन तस्वीरों में दिखाया गया है की रात में पृथ्वी कितनी मनमोहक दिखाई देती है।

'नाइट लाइट्स'
नासा ने इन तस्वीरों को 'नाइट लाइट्स' कहा है, जिन्हें देखकर आप पृथ्वी की सुंदरता का आंकलन कर सकते हैं, अगर 'नाइट लाइट्स' को रोज अपडेट किया जाए तो हमेें मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में खासी मदद मिल सकती है।

जनसंख्या का पता भी लगा सकते हैं
'नाइट लाइट्स' को पिछले 25 सालों के दौरान हर दशक में जारी की जाती रही हैं, इन तस्वीरों के जरिए वैसे आप पृथ्वी पर बढ़ती जनसंख्या का पता भी लगा सकते हैं।

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा...
यहां जारी पहली तस्वीर वर्ष 2016 की है, जबकि उसके नीचे वाली तस्वीर वर्ष 2012 में जारी की गई थी। वैसे जो भी हो इन तस्वीरों में भारत वाकई अलौकिक है। जो रात में बेहद मनमोहक दिखता है, जिसे देखकर आप केवल यही कहेंगे.. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।

7 नए ग्रह खोजने का दावा
आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी जैसे ही 7 नए ग्रह खोजने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इनमें से 3 पर जीवन की संभावना है।

धरती के आकार के सात नए ग्रह
नासा के मुताबिक हमारे सौरमंडल के बाहर आवासीय जोन में एक तारे के इर्द-गिर्द धरती के आकार के सात नए ग्रह मिले हैं। नासा ने इसे नया रिकॉर्ड करार देते हुए कहा कि स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप ने पाया कि ये ग्रह आकार में पृथ्वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications