अभी भी पाकिस्तान में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं इमरान खान, ईमानदारी से चुनाव हुए तो बाकी सबका पत्ता साफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भले ही जेल में हैं, लेकिन उन्हें अभी भी पाकिस्तानी जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल है। नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) को अभी भी इमरान खान तगड़ी टक्कर दे रहे हैं।

10 जून से 30 जून के बीच आयोजित "नेशनल पब्लिक ओपिनियन पोल रिपोर्ट" शीर्षक वाले सर्वेक्षण में ऐसे नतीजे आए हैं जिससे शरीफ परिवार की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

Most Popular Politician in pakistan

इस सर्वेक्षण में सामने आया है कि न सिर्फ पार्टी बल्कि नवाज शरीफ भी लोकप्रियता के मामले में इमरान और उनकी पार्टी से बेहद पीछे हैं। इतना ही नहीं, पंजाब में नवाज से अधिक लोकप्रिय उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ हैं।

इमरान की पॉजिटिव अप्रूवल रेटिंग 60% है, जबकि नवाज शरीफ 36% और शहबाज 35% और मरियम शरीफ 30% पर हैं। सर्वे में सामने आया है कि अगर अभी चुनाव हो तो PML-N को वोट देने वालों से दोगुने ज्यादा लोग इमरान की PTI को वोट देंगे।

सर्वे में शामिल 38% लोगों ने PTI को भारी समर्थन दिया है, जबकि 16% लोगों ने PML-N को और 10% लोगों ने PPP के समर्थन जताया है।

सर्वेक्षण में सार्वजनिक असंतोष भी उजागर हुआ, 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने देश की वर्तमान दिशा से असंतोष बताया, जबकि 47 प्रतिशत ने आर्थिक स्थिति को बहुत खराब बताया।

सर्वे में शामिल PTI के आधे समर्थकों का कहना है कि अगर इमरान खान PTI के अध्यक्ष नहीं रहे तो भी वे PTI को ही वोट देंगे।

अगर किसी भी कारण से PTI चुनाव नहीं लड़ती है तो एक चौथाई PTI समर्थकों का कहना है कि वे शरीफ की पार्टी PML-N को वोट देंगे।

पाकिस्तानी सेना द्वारा उनकी पार्टी को खत्म करने के प्रयासों के बावजूद, खान पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय राजनेता बने हुए हैं।

अगर पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं, तो खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) शीर्ष पर आ सकती है। विशेषक्षों का मानना है कि इमरान खान ने समझौता करने की बजाय जेल जाना चुना है। इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+