पूर्व रॉ चीफ का दावा- भारतीय क्रिकेट के इन सितारों को शपथ ग्रहण में बुला सकते हैं इमरान खान

पूर्व रॉ चीफ का दावा- भारतीय क्रिकेट के इन सितारों को शपथ ग्रहण में बुला सकते हैं इमरान खान शॉर्ट हेडलाइन इन क्रिकेटर्स को शपथ ग्रहण में बुला सकते हैं इमरान खान

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान संसदीय चुनाव में 116 सीटें जीतने वाली तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान को भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच पूर्व रॉ चीफ एएस दौलत के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इमरान खान के शपथ ग्रहण में कपिल देव, सुनील गावस्‍कर और सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़े क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।

Imran Khan may invite Gavaskar Sachin and Kapil for swearing in ceremony in Pakistan says ex raw chief

पूर्व रॉ चीफ ने कहा कि चाहे किसी और न्‍योता आए या न आए, लेकिन भारत के कुछ बड़े क्रिकेटर इसमें जरूर शामिल हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि इन बड़े क्रिकेटरों में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्‍कर और राहुल द्रविड़ जैसे क्रिकेटरों के नाम लिए जा सकते हैं। पूर्व रॉ चीफ की बात में इसलिए भी दम लगता है, क्‍योंकि जब इमरान खान चुनाव जीते थे, तब कपिल देव और सुनील गावस्‍कर ने उन्‍हें बधाई दी थी। कपिल देव ने उम्‍मीद जताई है कि इमरान खान के नेतृत्‍व में भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते पहले से मजबूत होंगे। कपिल का कहना है कि इमरान खान भारत के लोगों को काफी अच्‍छे तरह से समझते हैं।

पूर्व रॉ चीफ ने कहा कि वह कुछ दिनों किसी से मजाक कर रहे थे कि इमरान खान पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री होंगे और सुनील गावस्‍कर को इस्‍लामाबाद में भारत का उच्‍चायुक्‍त बनाया जाएगा। पूर्व रॉ चीफ ने कहा कि इमरान खान का क्रिकेट कनेक्‍शन बेहद अहम साबित हो सकता है। इमरान खान ने राष्‍ट्र के नाम संबोधन में कहा कि इंडियन क्रिकेट में उनके काफी दोस्‍त हैं। इमरान खान ने सुनील गावस्‍कर को दुनिया का सबसे बड़ा ओपनिंग बल्‍लेबाज भी बताया।

पूर्व रॉ चीफ का मानना है कि इमरान खान भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने को लेकर इच्‍छुक हैं। उनका कहना है कि हमें भी खुले दिमाग के साथ भविष्‍य में उनकी बातों पर विचार करना चाहिए। वापस अपनी भविष्‍यवाणी पर लौटते हुए पूर्व रॉ चीफ ने दोबारा कहा कि कोई जाए न जाए, लेकिन इमरा खान के शपथ ग्रहण में गावस्‍कर, सचिन, कपिल देव और राहुल द्रविड़ को जरूर न्‍योता आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+