‘कपिल शर्मा शो में सिद्धू पाजी की जगह लें खान साहब’, रेहम खान ने पूर्व पति इमरान का उड़ाया मजाक
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार अब पाकिस्तान की सत्ता से बाहर हो चुकी है और इमरान खान को उनके बद से पाकिस्तानी संसद में अपदस्त किया जा चुका है...
इस्लामाबाद, अप्रैल 14: सत्ता से बेदखल होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर से जनता के बीच हैं और वो अभी भी अमेरिका की साजिश का राग अलाप रहे हैं। इसके साथ ही इमरान खान ने अब पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साधा है और पूछा है, कि सुप्रीम कोर्ट बताए, कि उसने देर रात तक सुनवाई क्यों की? इस बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान, अपने पति इमरान पर काफी बेरहम हो गई हैं।

इमरान पर क्या बोलीं रेहम खान
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा है कि, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कॉमेडी के मामले में प्रतिभाशाली हैं और कपिल शर्मा शो में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि, 'उन्हें बॉलीवुड में मौका दिया जाना चाहिए। वह कॉमेडी में प्रतिभाशाली हैं। कपिल शर्मा शो में पाजी (नवजोत सिंह सिद्धू) की जगह खाली होने के कारण, वह (इमरान खान) उनकी जगह ले सकते हैं। उनकी अच्छी दोस्ती है। उन्होंने पाजी की तरह शायरी भी शुरू कर दी है।'
इमरान खान पर आक्रामक रेहम
इससे पहले, रेहम खान ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'इमरान खान भ्रम में हैं। वह किसी की सलाह नहीं सुनते हैं। अगर उन्होंने (मेरी) सलाह सुनी होती, तो शायद अभी भी हम शादी-शुदा जिंदगी जी रहे होते। या शायद दूसरे लोग भी उन्हें छोड़कर नहीं जाते'। रेहम खान ने आगे कहा था कि, 'आप देख सकते हैं, कि वो एक सेलिब्रिटी हैं, जो चापलूसों से भरे हुए हैं और वो सिर्फ चापलूसी सुनना पसंद करते हैं। उसके पास विशिष्ट सेलिब्रिटी व्यक्तित्व है, जहां आपका का उनकी चापलूसी करते हुए उनका अहंकार और बढ़ाना की जरूरत। उन्हें बस अपना नाम और तालियां सुनने की आदत है।'

सिद्धू ने बताया था बड़ा भाई
आपको बता दें कि, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार अब पाकिस्तान की सत्ता से बाहर हो चुकी है और इमरान खान को उनके बद से पाकिस्तानी संसद में अपदस्त किया जा चुका है और शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के ने प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इमरान खान ने अपनी सरकार बचाने के लिए हर तरह की कोशिशें कर लीं, जिसमें पाकिस्तान संविधान का उल्लंघन भी शामिल है और जब अंत में इमरान खान की सरकार नहीं बची, तो उन्होंने अपनी पार्टी के सभी सांसदों से इस्तीफा दिलवा दिया और इस तरह से अब पाकिस्तानी संसद में विपक्ष के सिर्फ 4 सांसद बचे हैं। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान को काफी पसंद करते हैं और उन्हें अपना बड़ा भाई तक बता चुके हैं।

‘इमरान खान के पास नहीं है अक्ल’
आपको बता दें कि, रेहम खान लगातार इमरान खान पर आक्रामक रहती हैं और 31 मार्च को उन्होंने एक ट्वीट करते हुए इमरान खान को बेअक्ल कहा था। रेहम खान ने ट्वीट करते हुए कहा ता कि, 'इस आदमी के पास सबकुछ है सिवाय अक्ल के' इमरान खान की मुखर आलोचक रेहम खान ने कहा कि, इमरान खान के पास खुफिया जानकारी नहीं है। मैं उनकी इस बात से सहमत हूं, जो उन्होंने कहा कि वो जब बच्चे थे तो पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए देखते थे। क्योंकि उस वक्त देश के पीएम वो नहीं थे ना, उनके आते ही सब चौपट हो गया ।

सिर्फ 10 महीने टिकी थी शादी
आपको बता दें कि, इमरान खान ने अपनी दूसरी शादी साल 2014 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से की थी लेकिन इस शादी की भी उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही और ये शादी मात्र 10 महीने में ही टूट गई थी। इमरान खान कई शादियां करने के लिए जाने जाते हैं और शुरूआत से ही उनकी छवि एक प्लेबॉय की तरह रही है। रेहम खान से तलाक लेने के बाद इमरान खान ने तीसरी बार अपनी बुशरा बीबी से की थी, जिन्हें आध्यात्मिक गुरु माना जाता है। इमरान खान और बुशरा की उम्र में 20 सालों का अंतर है और इससे पहले भी इमरान खान ने जो दो शादियां की थी, उनमें भी उम्र का फासला 20 सालों का था।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications