पर्दा प्रथा की वकालत करने वाले इमरान खान पर बरसीं पूर्व पत्नी जेमिमा, कहा-'प्राइवेट पार्ट को पर्दे में रखें'
इस्लामाबाद। इस वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने एक बयान की वजह से ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। केवल अपने ही देश में ही नहीं बल्कि दिल्ली से लेकर यूरोप तक जबरदस्त आलोचना झेल रहे इमरान खान की फजीहत उस वक्त और हो गई, जब उनकी पहली और पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने, उन्हें Twitter पर जमकर झाड़ लगा दी। दरअसल इमरान खान ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में रेप से जुड़े सवाल पर कहा था कि ये घटनाएं इसलिए बढ़ रही है क्योंकि समाज में अश्लीलता चरम पर है, महिलाओं को खुद को पर्दे में रखना चाहिए और किसी भी तरह के प्रलोभन से बचना चाहिए।

हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए: इमरान खान
दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि इन दिनों रेप और यौन हिंसा के केस काफी बढ़ गए हैं, ऐसे में इन अपराधों पर लगाम कैसे लगाया जा सकता है। जिस पर इमरान खान, जिनकी छवि खुद ही रंगीन मिजाज की है, ने कहा था कि कुछ अपराध ऐसे होते हैं, जिनसे सरकार अकेले नहीं निपट सकती है, उसे समाज के सहयोग की जरूरत होती है। आजकल हमारी सोसायटी में अश्लीलता काफी बढ़ गई है। दिल्ली तो रेप कैपिटल बन गई है तो वहीं यूरोप में अश्लीलता की वजह से फैमिली का ढ़ांचा ही बिगड़ गया है इसलिए मेरा मानना है कि हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए, मैं साफ तौर पर कहता हूं कि पाकिस्तान के लोगों को अश्लीलता से बचना ही होगा।

'प्राइवेट पार्ट को पर्दे पर रखें'
अपने इसी बयान के कारण इमरान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं, उन पर अब जबरदस्त धावा बोला है उनकी पहली पत्नी जेमिमा ने, जिन्होंने कुरान की एक आयत का हवाला देकर कहा कि पर्दा करने की जिम्मेदारी मर्दों की है, ना कि औरतों की। उन्होंने ट्वीट किया कि 'अपने ईमानवालों से कहो कि वो अपनी आंखों को संयम में और अपने प्राइवेट पार्ट को पर्दे पर रखें।'
'मर्दों की आंखों पर पर्दा करने की बात करते थे वो'
अपने दूसरे ट्वीट में जेमिमा ने लिखा कि 'हालांकि मैं जिस इमरान को जानती थी, वो औरतों के तन पर पर्दे की बात नहीं करता था बल्कि वो मर्दों की आंखों पर पर्दा करने की बात करता था।'

रेहम खान ने भी कसा इमरान और जेमिमा पर तंज
हालांकि ये विवाद यही नहीं रूका। जेमिमा के ट्वीट पर इमरान खान की ओर से तो कोई बयान नहीं आया लेकिन उनकी दूसरी पूर्व पत्नी रेहम खान ने जरूर जेमिमा पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि 'कुरान की बातें वो लड़की कर रही है, जो खुद जब तक यहां थी, सिर से पांव तक पर्दे पर रहा करती थी।' इसके साथ ही रेहम ने इमरान को नसीहत भी दी कि वो कहने से ज्यादा करने पर विश्वास रखें, वो जितना कम बोलेंगे, उतना ही सही रहेगा।

इमरान खान ने की है तीन शादी
गौरतलब है कि 68 वर्ष के इमरान खान ने अपनी पहली शादी 1995 में 21 साल की ब्रिटिश करोड़पति जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी, लेकिन 2004 में इस कपल ने तलाक ले लिया। जेमिमा गोल्डस्मिथ पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनकी ये शादी 1995 से 2004 तक चली।

10 महीने में टूटी थी इमरान खान की दूसरी शादी
इसके बाद इमरान खान ने अपनी दूसरी शादी साल 2015 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम खान से की थी लेकिन इस शादी की भी उम्र ज्यादा लंबी नहीं रही और ये शादी मात्र 10 महीने में ही टूट गई। इसके बाद इमरान ने फरवरी 2018 को 40 साल की बुशरा मनेका से शादी की थी। इमरान खान के दो बेटे हैं, जिनका नाम है सुलेमान इशा खान और कासिब खान। दोनों बेटे पहली पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ से ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications