अमेरिका में कुरियर बॉक्स के अंदर निकली जिंदा इगुआना छिपकली, रिसीव करने वाले शख्स की उड़े होश
न्यूयॉर्क, सितंबर 03। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक शख्स की उस वक्त सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई, जब उसे कुरियर में मिले एक बॉक्स के अंदर जिंदा इगुआना छिपकली निकली। इन छिपकलियों को देखकर वो शख्स इतना घबराया कि उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पोर्ट चेस्टर पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस की पोस्ट में कहा गया है कि इगुआना छिपकली वाला यह बॉक्स गलती से गलत एड्रेस पर चला गया था। पुलिस ने बताया है कि जिंदा इगुआना छिपकली वाला यह बॉक्स गलत पते पर पहुंच गया था और इसमें कोई कहने वाली बात नहीं है कि जिस शख्स ने वो बॉक्स खोला होगा वो काफी चौंक गया है।

पुलिस ने एनिलम शेल्टर को सौंपा रेप्टाइल्स को
पुलिस ने पोस्ट में आगे बताया है कि अधिकारियों ने युवक की सूचना पर उसके घर जाकर रेप्टाइल्स को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय एनिमल शेल्टर से संपर्क किया और रेप्टाइल्स को उनके हवाले कर दिया। अब पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने रेप्टाइल्स वाला बॉक्स कुरियर के जरिए मंगाया था।

दक्षिण अमेरिका में ही पाई जाती है इगुआना छिपकली
आपको बता दें कि इगुआना छिपकली दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली काफी डरावनी छिपकली है। यह रैप्टाइल अक्सर अमेरिका में तस्करी कर लाया जाता है। इस छिपकली की सामान्य छिपकली से लंबाई कई गुना ज्यादा होती है। इस छिपकली को लेकर कहते हैं कि यह छिपकली पूरी तरह से शाकाहारी होती है।












Click it and Unblock the Notifications