गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर भड़के इजरायल PM नेतन्याहू, कहा- 'ये यहूदी विरोधी फैसला'

Israeli PM Benjamin Netanyahu: इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने गुरुवार को इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों पर हत्या और उत्पीड़न सहित मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप है। वहीं, अब नेतन्याहू ने ICC के फैसले की कड़ी आलोचना की है और इसे "यहूदी विरोधी" बताया है।

नेतन्याहू ने आईसीसी के फैसले की तुलना कुख्यात ड्रेफस मुकदमें से की, जो एक ऐतिहासिक मामला है जिसमें एक फ्रांसीसी यहूदी अधिकारी के खिलाफ झूठे देशद्रोह के आरोप लगाए गए थे। अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो में नेतन्याहू ने कहा, 'हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का यहूदी विरोधी फैसला एक आधुनिक ड्रेफस मुकदमा है, और इसका अंत भी उसी तरह होगा।'

benjamin netanyahu

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेतन्याहू ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों का बचाव करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य नागरिकों की हताहतों की संख्या को कम करना है। उन्होंने बताया कि इजरायल गाजा के नागरिकों की सुरक्षा के लिए टेक्स्ट मैसेज, फोन कॉल और पर्चे के माध्यम से चेतावनी जारी करता है।

उनके अनुसार, हमास नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है। उन्होंने भुखमरी नीति लागू करने के दावों को भी खारिज कर दिया। नेतन्याहू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इजरायल ने गाजा को 700,000 टन भोजन की आपूर्ति की है, जिससे प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 3,200 कैलोरी मिलती है।

उन्होंने हमास पर इन आपूर्तियों को लूटने और अपने लोगों को आवश्यक भोजन से वंचित करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने गाजा की 97% आबादी के लिए पोलियो टीकाकरण की सुविधा प्रदान की। उन्होंने ICC के आरोपों पर सवाल उठाते हुए पूछा, "हेग में वे आखिर किस बारे में बात कर रहे हैं?"

उन्होंने ईरान, सीरिया और यमन में युद्ध अपराधों को नज़र अंदाज़ करने और इजरायल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ICC की आलोचना की। उन्होंने गाजा में हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान हमास की कार्रवाइयों के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए आईसीसी की निंदा की।

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि हेग का कोई भी पक्षपातपूर्ण निर्णय इजरायल को अपने नागरिकों की रक्षा करने से नहीं रोक पाएगा। कहा कि हम अपने नागरिकों की रक्षा करने और ईरान के आतंक की धुरी के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे।

नेतन्याहू पर क्या लगे थे आरोप
बता दें, नेतन्याहू और गैलेंट पर आरोप है कि इजरायल ने गाजा में नागरिकों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक आपूर्ति को प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे बच्चों की मौत हुई है और कई लोगों को संकट का सामना करना पड़ा है। आरोप में कहा गया है कि कोर्ट को यह मानने के लिए उचित आधार भी मिला है कि नेतन्याहू ने जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाया।

साथ ही, जरूरी सहायता रोक दी, जिससे लोगों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने कहा, 'हमने आंकलन किया कि यह मानने के उचित आधार हैं कि नेतन्याहू और गैलेंट गाजा की नागरिक आबादी के खिलाफ जानबूझकर हमलों को निर्देशित करने के युद्ध अपराध के लिए जिम्मेदार हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+