Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'13 की उम्र में प्रेग्‍नेंट हुई, उन 20 में से कोई एक बच्‍चे का बाप', 12 और लड़कियां ने भी सुनाई दर्दभरी दास्‍तां

लंदन। ब्रिटेन के इतिहास के सबसे बड़े सेक्‍स स्‍कैंडल (टेलफोर्ड सेक्‍स स्‍कैंडल) में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि 1980 के दशक बाद करीब 1,000 से ज्यादा बच्चे इस सेक्स स्कैंडल के जाल में फंसने को मजबूर हुए। इस स्कैंडल के पीछे जो गैंग था वो 40 सालों तक 11 वर्ष की आयु तक के बच्चों को अपना निशाना बनाता रहा। यहां लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया जाता था। खबरों की मानें तो इस स्कैंडल में 100 से भी ज़्यादा लड़कियों के साथ रेप किया गया, उनकी पिटाई की गई, उनका सौदा किया गया और कई लड़कियों को तो जान से मार भी दिया गया। अब इस दलदल से निकली 12 नई पीडि़ताएं सामने आई हैं और बताया कि कैसे वो गलियों से टेलफोर्ड पहुंचीं और कितने आदमियों ने उनकी आबरू तार-तार की। एक पीडि़ता का कहना है कि वो गर्भवती हो गई लेकिन उसे नहीं पता कि उसके पेट में पल रहे बच्‍चे का बाप कौन है।

पीडि़ताओं ने सुनाई रौंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

पीडि़ताओं ने सुनाई रौंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

12 पीडि़ताएं पुलिस के पास पहुंचीं। उनमें से एक पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब वो 12 साल की थीं तब उन्‍हें एक पाकिस्‍तानी व्‍यक्ति ने गालियों से उठा लिया था। अंग्रेजी अखबार मिरर में छपी खबर के मुताबिक उस शख्‍स ने कुछ दिन तक नाबालिग को अपने घर पर रखा लेकिन एक दिन उसने बलात्‍कार कर दिया।

13 साल की उम्र में गर्भवती हो गई

13 साल की उम्र में गर्भवती हो गई

पीडि़ता ने बताया कि उसने खुद को बचाने के लिए खूब लड़ा लेकिन वो सफल नहीं हो सकी। कुछ दिन तक बलात्‍कार करने के बाद उसने अपने दोस्‍त के सामने परोस दिया। करीब 20 लोगों ने मेरे साथ बलात्‍कार किया और मैं प्रेग्‍नेंट हो गई। पीडि़ता ने बताया कि मुझे ये भी नहीं पता था कि वो किसका बच्‍चा है। जब मैंने बच्‍चे को जन्‍म दिया तो हालात और बुरे हो गए। एक बार दो लोग उसे पास की पहाडि़यों में ले गए और वहां हिंसात्‍मक तरीके से बलात्‍कार किया। पीडि़ता ने बताया कि मेरे साथ 6 मर्दों का गैंग रेप करता था।

 टेलफोर्ड पहुंचने के बाद सेक्‍स ग्रूमिंग हुआ

टेलफोर्ड पहुंचने के बाद सेक्‍स ग्रूमिंग हुआ

पीडि़ता ने बताया कि ब्रिटेन के इतिहास के सबसे बड़े सेक्स ग्रूमिंग कांड में 11 साल भी शामिल थी। बता दें कि सेक्स ग्रूमिंग उस प्रक्रिया का नाम है, जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में बच्चियों का माइन्ड वॉश करके उन्हें ये सब गंदे काम करने के लिए तैयार किया जाता है। खबरों की मानें तो इस बारे में कई बार सामाजिक कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

घरवाले ही करवाते थे लड़कियों के साथ ऐसा

घरवाले ही करवाते थे लड़कियों के साथ ऐसा

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि लड़कियों को दलदल में फंसाने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद उनके परिवार के सदस्य हैं। एक पीड़ित ने बताया कि उन्हें इस दलदल में फंसने के लिए उनके घर वाले ही लालच देते थे। ताकि वे ड्रग्स लें, अपना रेप कराएं और पिटाई खाएं। टेलफोर्ड में ऐसे शातिर अपराधी कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। एक पीड़ित ने बताया कि यह धंधा अभी भी देश के कई हिस्सों में धड़ल्ले से चल रहा है। बताया जा रहा है कि 1000 लड़कियों में से कई लड़कियां साल 1980 से ऐसे निर्दयी हाथों में फंस चुकी थीं।

टेलफोर्ड की सांसद ने जांच की मांग की

टेलफोर्ड की सांसद ने जांच की मांग की

मिरर के मुताबिक, टेलफर्ड से कंजर्वेटिव सांसद लूसी एलन ने एक सार्वजनिक जांच की मांग की है और कहा कि निष्कर्ष बेहद गंभीर और चौंकाने वाले थे। उन्होंने कहा, टेलफोर्ड में बाल यौन शोषण की एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ताकि हमारे समुदाय का अधिकारियों पर पूर्ण विश्वास बहाल हो सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+