नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले सांसद बोले- इस्लाम से दस लाख गुना अधिक हिन्दू धर्म का करता हूं सम्मान

पैगंबर मुहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी का समर्थन करने के बाद एक बार फिर से नीदरलैंड के धुर दक्षिणपंथी सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ट्वीट किया है।

नई दिल्ली, 11 जूनः पैगंबर मुहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी का समर्थन करने के बाद एक बार फिर से नीदरलैंड के धुर दक्षिणपंथी सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ट्वीट किया है। इस बार वह हिंदू और मुस्लिम धर्म पर टिप्पणी कर चर्चा में हैं।

लोग समान हैं, संस्कृति नहीं

लोग समान हैं, संस्कृति नहीं

सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ट्वीट कर लिखा, "सांस्कृतिक सापेक्षवाद एक भ्रामक अवधारणा है। लोग समान हैं लेकिन संस्कृतियां नहीं हैं। मानवता और स्वतंत्रता पर आधारित संस्कृति, असहिष्णुता और गुलामी पर आधारित संस्कृति से हमेशा बेहतर होती है। इसलिए मैं इस्लाम से एक लाख गुना अधिक हिंदू धर्म का सम्मान करता हूं।" अपने इस ट्वीट में उन्होंने #IsupportNupurSharma का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।

धर्मनिरपेक्षता का मतलब भेदभाव नहीं

धर्मनिरपेक्षता का मतलब भेदभाव नहीं

अपने इस्लाम विरोधी बयानों के लिए पहचान बना चुके सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा था कि मैं न तो हिंदू हूं और न ही भारतीय लेकिन एक बात जो मैं जानता हूं कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब ये नहीं होना चाहिए कि एक धर्म को नीचा दिखाया जाए और दूसरे धर्म पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया जाए।

नेपाल का वीडियो किया शेयर

नेपाल का वीडियो किया शेयर

सोमवार को किए गए एक और ट्वीट में गीट विल्डर्स ने नेपाल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक भीड़ नूपुर शर्मा के समर्थन में रैली निकालती दिख रही है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि नेपाल- नूपुर शर्मा का पुरजोर समर्थन, शानदार!

मिल रही जान की धमकियां

मिल रही जान की धमकियां

इससे पूर्व स्वराज्य पत्रिका को दिए गये एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारतीय लोगों को एक तरह से सचेत करते हुए कहा कि अगर नुपुर शर्मा को निशाना बनाया जा सकता है, तो आप भी निशाने पर आ सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीटर पर धमकियों का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि वीर नुपूर शर्मा का समर्थन करने के लिए मुझे धमकियां दी जा रही हैं। जान से मारने की सैकड़ों धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन, ये मुझे और भी ज्यादा मजबूत और उन्हें समर्थन के लिए गर्व महसूस करा रहा है। उन्होंने अंत में लिखा है, 'बुराई की कभी जीत ना हो, कभी नहीं'।

धुर दक्षिणपंथी नेता है गीर्ट वाइल्डर्स

धुर दक्षिणपंथी नेता है गीर्ट वाइल्डर्स

सांसद गीर्ट वाइल्डर्स अपने देश में इस्लाम पर बैन का अभियान भी चुके हैं। गीर्ड का मानना है कि सभी देशों को असहिष्णु लोगों के प्रति सहिष्णु होना बंद कर देना चाहिए। गीर्ट का नीदरलैंड्स की सियासत में अच्छा खासा प्रभाव है। उनकी राजनीतिक विचारधारा धुर दक्षिणपंथ वाली है। गीर्ट विल्डर्स, जिन्होंने 2006 में नीदरलैंड्स में एंटी-इमिग्रेशन पार्टी फॉर फ़्रीडम (PVV) की स्थापना की, उन्होंने अन्य बातों के अलावा, हिजाब पहनने पर टैक्स लगाने (इसे "उत्पीड़न का प्रतीक" कहते हुए) और नीदरलैंड को यूरोपीय यूनियन से बाहर निकालने की मांग कर चुके हैं।

‘नीदरलैंड का डोनाल्ड ट्रंप’

‘नीदरलैंड का डोनाल्ड ट्रंप’

गीर्ड को उनके बयानों के चलते उन्हें 'नीदरलैंड का डोनाल्ड ट्रंप' भी कहा जाता है और वो नीदरलैंड की आव्रजन नीतियों में बदलाव करने की मांग कर चुके हैं। अगस्त 2019 में, गीर्ट विल्डर्स भारत को "पूर्ण लोकतंत्र" और पाकिस्तान को "100 प्रतिशत आतंकवादी राज्य" कहकर जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे (अनुच्छेद 370) को रद्द करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे।

17 साल से पुलिस सुरक्षा में गीर्ट

17 साल से पुलिस सुरक्षा में गीर्ट

गीर्ट विल्डर्स पाकिस्तान को इस्लामिक आतंकवादी देश और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 'इस्लामिक चरमपंथी' बता चुके हैं। गीर्ट विल्डर्स और उनका परिवार साल 2004 से ही पुलिस सुरक्षा में है। उन्होंने एक बार कुरान की तुलना एडॉल्फ हिटलर के मीन काम्फ से की थी और 2016 में उन्हें 2014 में एक टेलीविज़न भाषण में की गई टिप्पणियों के लिए डच को मोरक्को के खिलाफ भेदभाव करने के लिए उकसाने का दोषी भी पाया गया था। और इस वक्त गीर्ट विल्डर्स लगातार नुपूर शर्मा का समर्थन कर रहे हैं और भारतीय टीवी चैनलों पर छाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+