जीत के बाद कमला हैरिस ने याद किया मां और भारत को, कहा- 'हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति'

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presdential Elecion) के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) को देश का 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस (Kamala Harris) उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी जीत के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है, भरोसा जताने के लिए अमेरिकियों का धन्यवाद।

Recommended Video

    US President Election Results: Kamala Harris ने American लोगों का जताया आभार | वनइंडिया हिंदी
     जीत के बाद कमला हैरिस ने याद किया मां और भारत को

    उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां अपनी उपस्थिति के लिए एक महिला की आभारी हूं और वो है मेरी मां श्यामला गोपालन, 19 साल की उम्र में मेरी मां जब भारत से US आई थीं, उन्होंने शायद इस पल और इस दिन के बारे में नहीं सोचा होगा लेकिन उन्हें अमेरिकी मूल्यों में गहराई से विश्वास था, जहां इस तरह का पल आना संभव है।

    'ये महिलाओं के लिए सिर्फ एक शुरुआत'

    मैं आज अपनी मां और उनकी पीढ़ी की महिलाओं के बारे में, अश्वेत महिलाओं, एशियन, व्हाइट, लैटिन, नैटिव अमेरिकन महिलाओं के बारे में सोच रही हूं, जो अमेरिका के इतिहास में लगातार इस पल के लिए संघर्ष करती रही है, मैं आज के दिन उन सभी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। कमला ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति के ऑफिस में जाने वाली महिला जरूर हूं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अंतिम नहीं होंगी, बल्कि ये सिलसिला अब आगे भी कायम रहेगा। मालूम हो कि कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।

     जीत के बाद कमला हैरिस ने याद किया मां और भारत को

    आपको बता दें कि जीत के बाद और संबोधन से पहले कमला हैरिस ने अपना Twitter bio बदलते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह चुनाव जो बिडेन और मेरे लिए बहुत अधिक मायने रखता है, यह अमेरिका की आत्मा के बारे में हैं और इसके लिए लड़ने की हमारी इच्छाशक्ति के बारे में हैं। अब हमारे आगे बहुत सारा काम है, चलिए शुरू करते हैं। इसके साथ ही वो वीडियो में जो बाइडेन के साथ अपनी खुशी को सेलिब्रेट करती दिख रही थीं और कह रही थीं कि हमने कर दिखाया।

    कमला हैरिस के जड़ भारत से जुड़े हुए हैं

    मालूम हो कि अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं, दरअसल उनकी मां तमिलनाडु की रहने वाली थीं, तमिलनाडु के तुलासेंतिरापुरम में उनका पैतृक गांव है। इसी वजह से कमला हैरिस की जीत को लेकर भारत में भी खुशियां मनाई जा रही हैं।

    'अमेरिका की उपराष्ट्रपति को इडली-डोसा पसंद है'

    कमला हैरिस की जीत पर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी लोकतांत्रिक भारतीय इन भावनाओं का जोर-शोर से जश्न मनाएंगे क्योंकि हम भी जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर राहुल गांधी की शुभकामनाओं में शामिल हैं और निजी तौर पर एक अहम बात, मैं इसलिए भी खुश हूं कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति एक ऐसी शख्सियत बनी है, जिसे इडली और डोसा बनाना पसंद है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+