हंगरी में 'आतिशबाजी कार्यक्रम' से पहले मौसम का गलत पूर्वानुमान, दो विशेषज्ञ बर्खास्त
जैसा मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था वैसा कुछ नहीं हुआ। उस दिन ना बारिश हुई और ना ही तेज तूफान ने कहर बरपाया। गलत पूर्वानुमान से खासा नाराज सरकार ने दोनों मौसम वैज्ञानिकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
बुडापेस्ट,

मौसम विभाग ने आतिशबाजीपर फेरा पानी
हंगरी में सेंट स्टीफन डे के मौके पर भारी आतिशबाजी का कार्यक्रम होना है, सोचकर लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। वहां की सरकार ने उस दिन के लिए भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन करने का ऐलान किया था। सब लोग उस दिन की बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे, कि अचानक मौसम वैज्ञानिकों ने उस दिन के लिए गलत भविष्यवाणी कर जनता की उम्मीदों, अरमानों पर पानी फेर दिया।

सरकार और जनता मौसम विभाग से नाराज
हंगरी की जनता और सरकार दोनों मौसम वैज्ञानिकों की इन हरकतों से काफी नाराज हो गए थे। उन्हें उनके पूर्वानुमान पर बड़ा गुस्सा आ रहा था। बता दें कि, जिस दिन देश में आतिशबाजी का कार्यक्रम होना था, उससे पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने जोरदार बारिश और भयंकर तूफान की चेतावनी जारी कर दी। इससे लोगों का जोश ठंडा पड़ गया और अरमानों पर पानी फिर गया।

सरकार ने दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया
वैज्ञानिकों के चेतावनी के बाद सरकार ने कार्यक्रम को सात घंटे पहले ही स्थगित कर दिया। पर जैसा मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था वैसा कुछ नहीं हुआ। उस दिन ना बारिश हुई और ना ही तेज तूफान ने कहर बरपाया। गलत पूर्वानुमान से खासा नाराज सरकार ने दोनों मौसम वैज्ञानिकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। सरकार का कहना है कि मौसम विशेषज्ञों के कारण देश को शर्मींदगी उठानी पड़ी। इसलिए उसने मौसम सेवा के प्रमुख और उप प्रमुख को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।

भव्य कार्यक्रम होना था
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी के पास पांच किलोमीटर के दायरे में 240 स्थानों पर 40 हजार से ज्यादा आतिशबाजी करने की तैयारियां चल रही थीं। राष्ट्रीय अवकाश के दिन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर साल बीस लाख से ज्यादा लोग जुटते हैं। पर मौसम विभाग की चेतावनी ने कार्यक्रम पर पानी फेर दिया।

मौसम विभाग ने मांगी माफी
वहीं, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी गलत साबित होने के कारण से मौसम विभाग (NMS-National Meteorological Service ) काफी शर्मिंदा हैं। उन्होंने फेसबुक पेज पर माफी इसके लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान में बहुत कम चूक होती है और इस तरह की अनिश्चितता मौसम के पूर्वानुमान का हिस्सा है। हम अपनी ओर से जारी चेतावनी के सही न होने के कारण माफी मांगते हैं।
(photo Credit: Twitter & PTI)












Click it and Unblock the Notifications