Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OMG: ऑनलाइन बिक रही हैं इंसानी खोपड़ियां, 40 से 70 लाख सालाना तक पहुंचा कारोबार

लंदन। आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। समय बचाने के लिए लोग अकसर ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लेते हैं। क्या आपको पता है कि ऑनलाइन शॉपिंग में अब मानवीय हड्डियां और खोपड़ी भी खरीदी जा सकती हैं? सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा लेकिन ये सच्चाई है। पिछले कुछ साल में मानव खोपड़ी के ऑनलाइन बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खास तौर से इंस्टाग्राम पर ये इंसानी खोपड़ियां बेची जा रही हैं। जानिए क्या है ये पूरा मामला और कितना है इंसानी खोपड़ी के बिक्री का पूरा कारोबार?

इंस्टाग्राम पर बेची जा रही इंसानी खोपड़ियां

इंस्टाग्राम पर बेची जा रही इंसानी खोपड़ियां

इंसानी खोपड़ियों की बिक्री का पूरा मामला ब्रिटेन का है। यहां पिछले कुछ साल में इंस्टाग्राम पर लगातार इंसानी खोपड़ियां बेची जा रही हैं। खास बात यह है कि इन इंसानी खोपड़ियों को लोग खरीद भी रहे हैं। स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी की 2017 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम (यूके) में यह कारोबार 46,000 पाउंड (करीब 40 लाख रुपए) का है। यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक ये हर साल लगातार बढ़ रहा है।

जानिए कितना है इंसानी खोपड़ी का पूरा कारोबार

जानिए कितना है इंसानी खोपड़ी का पूरा कारोबार

कई अनुसंधानकर्ताओं ने दावा किया है कि यह मार्केट पिछले दो साल में और भी तेजी से बढ़ गया है। वर्तमान समय में हर साल करीब 70 लाख का कारोबार हो रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ज्यादातर इंसानी हड्डियों-खोपड़ियों की खरीदारी रिसर्च के लिए या फिर मेडिकल साइंस के लिए की जाती है। जीव विज्ञान और मानव शरीर के अध्ययन के लिए इनकी खरीदारी करते हैं।

आखिर कौन खरीदता है ये इंसानी खोपड़ी

आखिर कौन खरीदता है ये इंसानी खोपड़ी

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इंसानी शरीर की हड्डियों और खोपड़ियों को बेचने पर कोई रोक नहीं है। यही वजह है कि यहां खोपड़ियां आसानी से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाती हैं। आमतौर पर खरीदार अपने विक्रेता को निजी संदेश भेजते हैं और फिर दोनों के बीच समझौता होता है। इसमें शिपिंग और पैकेजिंग जैसे चार्ज भी शामिल होते हैं। बीते दो सालों में 40 लाख रुपये सालाना का कारोबार 70 लाख तक पहुंच चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+