महारानी एलिजाबेथ के अंतिम दर्शन को उमड़े ब्रिटेन के लोग, कई किमी लगी लंबी लाइन, आज अंतिम संस्कार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पूरी दुनिया से गणमान्य लोग ब्रिटेन पहुंचे हैं।

लंदन, 19 सितंबरः पूरी दुनिया की नजरें फिलहाल ब्रिटेन पर टिकी हुई है। 70 साल तक ब्रिटेन में राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पूरी दुनिया से गणमान्य लोग ब्रिटेन पहुंचे हैं। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ब्रिटेन पहुंच चुकी हैं। दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की कई दिनों से ही कई किलोमीटर तक लंबी कतार लगी हुई है।

बारिश के बावजूद लोग कर रहे अपनी बारी का इंतजार

बारिश के बावजूद लोग कर रहे अपनी बारी का इंतजार

बारिश के बावजूद लोग कतारों में खड़े होकर अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यह कतार वेस्टमिंस्टर हॉल से शुरू होती है, जहां महारानी के पार्थिव शरीर को गया है और वेस्टमिंस्टर हॉल से होते हुए थेम्स नदी के दक्षिणी किनारे तक है। इस कतार को द क्यू कहा जा रहा है, जो बीते बुधवार से लगनी शुरू हुई थी। कतार में लगी जनता को मैनेज करने के लिए पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

1965 के बाद पहली बार राजकीय तरीके से अंतिम संस्कार

1965 के बाद पहली बार राजकीय तरीके से अंतिम संस्कार

बता दें कि 1965 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल के बाद ब्रिटेन में किसी सम्राट का पहली बार राजकीय तरीके से अंतिम संस्कार हो रहा है। महारानी के अंतिम संस्कार में केवल शाही परिवार उपस्थित होंगे। बकिंघम पैलेस के मुताबिक वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम संस्कार में केवल शाही परिवार के सदस्य जो सैन्य रैंक रखते हैं, वे वर्दी पहन सकते हैं। इसका अर्थ ये है कि किंग चार्ल्स तृतीय, विलियम- द प्रिंस ऑफ वेल्स, ऐनी- द प्रिंसेस रॉयल और प्रिंस एडवर्ड- द अर्ल ऑफ वेसेक्स सैन्य वर्दी पहनेंगे।

प्रिंस एंड्रयू और हैरी नहीं पहनेंगे सैन्य वर्दी

प्रिंस एंड्रयू और हैरी नहीं पहनेंगे सैन्य वर्दी

किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू और एलिजाबेथ के पौत्र हैरी- ड्यूक ऑफ ससेक्स- सैन्य वर्दी नहीं पहनेंगे। प्रिंस एंड्रयू ने 1982 में फ़ॉकलैंड युद्ध के दौरान एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में सेवा करते हुए रॉयल नेवी में 22 साल बिताए थे। यौन शोषण के आरोप के बाद एंड्रयू ने 2019 में पद छोड़ दिया था। वहीं, प्रिंस हैरी ने 10 साल तक सेना में सेवा की है। लेकिन हैरी ने मार्च 2020 में अपनी पत्नी के साथ अपने सभी पदों से किनारा कर लिया। जिसके बाद हैरी से भी सैन्य खिताब ले लिया गया।

विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम चैपल में होगा शव दफन

विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम चैपल में होगा शव दफन

बता दें कि महारानी एजिलाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में 8 सितंबर को बाल्मोरल कैसल स्थित उनके स्कॉटलैंड आवास में निधन हो गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की पूर्व संध्या पर रविवार रात आठ बजे पूरे ब्रिटेन में लोगों ने एक मिनट का मौन रखा। आज विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम चैपल में रानी एलिजाबेथ को दफनाया जाएगा। उनके पति प्रिंस फिलिप को भी यहीं पर दफनाया गया है। प्रिंस फिलिप का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+