कनाडाई सिंगर शुभ के मुंबई कंसर्ट से पहले बवाल, खालिस्तान समर्थक होने का आरोप, विराट कोहली ने किया अनफोलो

Canada-based Punjabi singer Shubhneet Singh: खालिस्तानियों को लेकर बढ़ते बवाल के बीच कनाडाई सिंगर शुभ के भारत में होने वाले कंसर्ट को लेकर भारी बवाल हो गया है। कनाडा स्थित पंजाबी गायक शुभनीत सिंह, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है, उनके मुंबई कंसर्ट का भारी विरोध किया जा रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कई सदस्यों ने आरोप लगाया है, कि गायक शुभ, अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करता है। आइये जानते हैं, कि ये पूरा विवाद क्या है?

Shubhneet Singh

कब होने वाला है शुभ का कार्यक्रम

शुभ कोर्डेलिया क्रूज़ पर आयोजित क्रूज़ कंट्रोल 4.0 कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 23 से 25 सितंबर तक मुंबई में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा, शुभ का भारत में तीन महीने का दौरा भी है, जिसके तहत वह नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई अन्य शहरों में कार्यक्रम करेंगे।

शुभ का विरोध क्यों किया जा रहा है?

भाजयुमो के सदस्यों ने हाल ही में शुभ के पोस्टर फाड़ दिए और आरोप लगाया, कि गायक शुभ अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करता है।

शुभ का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर को छोड़कर भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है, वो भी वायरल हो गया है, जिसने लोगों को और भी ज्यादा गुस्से में भर दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल पोस्ट को शुभ ने तब शेयर किया था, जब पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नाम के भगोड़े की तलाश कर रही थी।

Shubhneet Singh

भाजयुमो अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने भाजयुमो ने भारत में शुभ के शो रद्द करने की भी मांग की है।

उन्होंने एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए कहा, कि "खालिस्तानियों के लिए कोई जगह नहीं है, जो भारत की अखंडता और एकता के दुश्मन हैं। हम कनाडाई गायक शुभ को छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र भूमि, मुंबई में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देंगे। यदि कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आयोजकों को हमारे विरोध का सामना करना पड़ेगा।"

विराट कोहली ने शुभ को भी किया अनफॉलो?

शुभ को "एलिवेटेड," "ओजी," और "चीक्स" जैसे गानों के लिए जाना जाता है। इन्हें न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी कई जगहों पर पसंद किया जाता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को भी शुभ के एक गाने पर थिरकते देखा गया था। लेकिन, बाद में जब उनका वीडियो वायरल हो गया और माना जा रहा है, कि जब शायद विराट कोहली को शुभ की असलियत के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे अनफॉलो कर दिया।

कथित तौर पर, क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भी शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, कि खालिस्तान विवाद के बाद ही क्रिकेटरों ने शुभ को अनफॉलो किया है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+