Howdy Modi: एनर्जी सेक्टर के CEO's से पीएम मोदी की मुलाकात, हुआ बड़ा करार
टेक्सस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए तमाम भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने ह्यूस्टन में जबरदस्त स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री ने ह्यूस्टन में तमाम सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिग की। जिसके बाद टेलरियन और पेट्रोनेट के बीच 5 मिलियन टन लिक्विफाइड गैस (एलएनजी) का करार हुआ और दोनों ही कंपनियों ने एमओयू पर साइन किए। दोनों ही कंपनियों के बीच जो करार हुआ है उसके अनुसार 31 मार्च 2020 तक दोनों कंपनियां ट्रांजैक्शन अग्रीमेंट को पूरा कर लेंगी।

हाउडी मोदी
बता दें कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि पहली बार ह्यूस्टन में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग भारत के प्रधानमंत्री के लाइव इवेंट में शामिल होंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मूल के ही लोग कर रहे हैं और इसमे तकरीबन 50 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना है। भारतीय समय के अनुसार पीएम मोदी रात तकरीबन 8.30 बजे हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस वक्त अमेरिका में सुबह के 10 बजे होंगे।
पीएम का 27 तक अमेरिका में
प्रधामंत्री 21 सितंबर को सात दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी के दौरे का पहला पड़ाव टेक्सस राज्य के ह्यूस्टन शहर में हैं। ह्यूस्टन के एनआरजी मैदान में पीएम मोदी हाउडी मोदी नाम के मेगा इवेंट में शिरत करने के लिए पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम तकरीबन तीन घंटे तक चलेगा। हाइडी मोदी कार्यक्रम को हिंदी, अग्रेजी, स्पैनिश भाषा में प्रसारित किया जाएगा, जिसे आप दूरदर्शन पर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी कांग्रेस के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वह न्यूयॉर्क रवाना हो जाएंगे, जहां पर वह यूएन जनरल असेंबली के अधिवेशन में हिस्सा लेंगे।
दो बार होगी ट्रंप से मुलाकात
अमेरिका के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बार आधिकारिक मुलाकात होगी। पहली मुलाकात हाउडी मोदी कार्यक्रम में होगी, जबकि दूसरी मुलाकात 23 सितंबर को यूएनजीसी की समिट में होगी। पीएम मोदी यूएनजीसी में 23 सितंबर को सुबह तकरीबन 10 बजे बोलेंगे, इस वक्त भारत में शाम के 7.30 बजे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications