Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kailash Mansarovar Yatra: 5 साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और ना करें ये गलतियां

Kailash Mansarovar Yatra: कोविड-19 महामारी और भारत-चीन सीमा तनाव के कारण पांच साल के बाद, 2025 के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा जून में फिर से शुरू होने वाली है। पांच साल के अंतराल के बाद, सिक्किम में नाथुला दर्रे के माध्यम से जून 2025 में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होने वाली है।

इस बार क्या नया है?

मानसरोवर यात्रा हिन्दुओं की एक पवित्र और सबसे कठिन तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। जून 2025 में शुरू होने वाली मानसरोवर झील की सफल यात्रा के लिए सिक्किम सरकार ने बुनियादी ढांचे और ज़रूरत के सामान को मुहैया कराना शुरू कर दिया है। इस यात्रा के लिए दो ज़रूरी केंद्र बनाये जायेंगे, पहला 16वें मील (लगभग 10 ,000 फीट पर) और दूसरा हंगू झील (लगभग 14,000 ) फीट पर होगा। ये सुविधाएं श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाले वातावरण पर आवास, स्वास्थ्य सेवा और अन्य जरूरी सुविधाएं देगा। सिक्किम सरकार तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनुकूलन केंद्रों (ऐसी जगह जहां अधिक ऊंचाई से हुई परेशानी से फौरी तौर पर राहत मिल सके) सहित बुनियादी ढांचे को बढ़ा भी रही है।

Kailash Mansarovar Yatra

यात्रा का बदला रास्ता

पहले मानसरोवर यात्रा के लिए पारंपरिक लिपुलेख दर्रे का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब उसकी जगह नाथुला मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। इसे पहले 2015 में भी खोला गया था क्योंकि यह एक छोटा और आसान रास्ता है। यहां से तीर्थयात्री सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भारत-चीन सीमा पार करके अपनी यात्रा शुरू करते हैं। उसके बाद वे पवित्र मानसरोवर झील की ओर बढ़ते हैं। कई धर्मों के लोग जैसे हिंदू, बौद्ध और जैन इस पवित्र आध्यात्मिक स्थल कैलाश पर्वत की परिक्रमा करते हैं। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून, 2025 से शुरू हो रही है जो कि अगस्त में मौसम की स्थिति खराब होने के पहले तक जारी रहेगी। इस बार यात्रा में काफी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश

विदेश मंत्रालय ने सभी तीर्थयात्रियों को पंजीकरण कराने का आदेश है। आमतौर पर, 18 से 70 साल की उम्र के लोग ही इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को अधिक उंचाई वाले वातावरण में रहने तथा चढाई करने के लिए शारीरिक रूप से तैयार रहने को कहा है। यात्रा के लिए भारत सरकार और चीन सरकार से आवश्यक परमिट और वीजा जरूरी माना गया है। यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, रेनकोट, आरामदायक जूते, मेडिकल किट, टॉर्च, चश्मा, टोपी, दस्ताने आदि साथ रखना चाहिए।

मानसरोवर जाने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://kmy।gov।in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहले यह आवेदन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल तक चलती थी लेकिन इस साल पंजीकरण की आखिरी तारीख 13 मई तक तय की गयी थी। यानी कि इस साल के लिए पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। यदि आप इस बार रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, तो अब साल 2026 में ही आपको यह मौका मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होता है, इसके पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना और चयन की प्रतीक्षा करना शामिल है। चयन एक ड्रॉ के जरिए होता है। इस प्रक्रिया में पासपोर्ट, तिब्बत परमिट, चीन का वीजा और फिटनेस सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ और डॉक्यूमेंट बढ़ भी सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।

कितना खर्चा आता है मानसरोवर यात्रा में?

मानसरोवर यात्रा में नाथू ला दर्रे से यात्रा करने पर लगभग खर्च एक लाख रुपये प्रति व्यक्ति खर्च हो सकता है। लेकिन आप हेलीकॉप्टर से यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खर्च पर यह खर्च 2.60-2.90 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक हो सकता है। जिसमें जीएसटी भी शामिल होगा।

ये गलतियां ना करें-

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी है। यात्रा के दौरान, यात्रियों को नियमों और विनियमों का पालन करना होगा। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ और पवित्र रखने में सहयोग भी करना होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+