जब सोशल मीडिया पर मुसलमानों ने उड़ाया आईएसआईएस का मजाक

लंदन। इराक और सीरिया के बाद दुनिया पर कब्‍जे का सपना देखने वाले और दुनिया भर के मुसलमानों को अपने साथ श‍ामिल करने की डींगे हांकने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस को मुसलमानों ने भी आईना दिखाया।

abu-bakr-al-baghdadi-trolled

आईएसआईएस की ओर से इसके चीफ अबु बकर अल बगदादी के ऑडियो मैसेज वाला संदेश ट्विटर पर पोस्‍ट किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बगदादी के साथ ही संगठन भी लोगों के मजाक का विषय बन गया।

मीडिल ईस्‍ट आने की अपील

शनिवार को आईएसआईएस की ओर से 24 मिनट का ऑडियो मैसेज पोस्‍ट किया गया था। इसमें बगदादी ने दुनियाभर के मुसलमानों से अपील की थी कि वे इराक और सीरिया में लड़ाई का हिस्‍सा बनें।

बगदादी की इस अपील का समर्थन की जगह उसका मजाक बनाया जा रहा है। ट्विटर पर जब बगदादी ने मुसलमान युवाओं को कहा कि दुश्‍मनों को मार गिराने के लिए वे मीडिल ईस्‍ट आकर उन्‍हें सपोर्ट करें तो युवाओं का जवाब था कि उनके पास मीडिल ईस्‍ट आने से ज्‍यादा जरूरी काम भी हैं।

'आईएसआईएस मूर्खों का ग्रुप'
कुछ लोगों ने तो आईएसआईएस को मूर्खों का ग्रुप तक करार दे डाला है। कुछ युवाओं ने कहा कि उनके पास आईएसआईएस ज्‍वॉइन करने से भी ज्‍यादा जरूरी काम हैं जैसे आठ से 10 घंटे की नींद लेना और स्‍टार वॉर्स का अगला सीक्‍वेल देखना।

कुछ लोगों ने कहा कि मूर्खों के इस ग्रुप में शामिल होने से अच्‍छा है कि एक कप कड़वी कॉफी पीकर इसके ख्‍याल को कमजोर किया जाए तो कुछ ने कहा कि न्‍यू ईयर मनाना बहुत जरूरी है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+