Chinese SPY Balloon: 70 साल पुराने विमान से चीनी जासूसी बैलून का खात्मा, तस्वीर में दिखा गुब्बारे का सच
U-2 विमान को अमेरिकी मीडिया ने ड्रैगन लेडी का नाम दिया है। इसे 1950 के दशक में ऊंचाई पर सोवियत संघ की जासूसी करने के लिए डिजाइन किया गया था।

Image: Twitter/@halbritz
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने चीनी जासूसी गुब्बारे की एक क्लोज-अप फोटो जारी किया है। ये फोटो प्लेन के कॉकपिट से चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने से पहले लिया गया था। चीन ने इस जासूसी गुब्बारे को लेकर यह दलील दी थी कि ये मौसम के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए था। यह गलती से रास्ता भटक गया था और इसका आर्मी से जुड़ी जासूसी इकट्ठा करने का कोई ईरादा नहीं था। हालांकि अमेरिका ने चीन की कोई दलील नहीं मानी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश के बाद चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया गया।
दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव
इस जासूसी गुब्बारे की वजह से अमेरिका और चीन के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। दोनों देश अब एक दूसरे पर जासूसी का आरोप लगा रहे है। इसी बीच पेंटागन की तरफ से बुधवार को इस जासूसी गुब्बारे की तस्वीर जारी की गई है। दरअसल यह तस्वीर 3 फरवरी को इस जासूसी गुब्बारे को मार गिराने से पहले ली गई थी। उस वक्त बैलून अमेरिका के सेंट्रल महाद्वीप के ऊपर उड़ रहा था, जिसे अमेरिका के U-2 जासूसी विमान के पायलट ने देखा था।
60,000 फीट की ऊंचाई पर ली सेल्फी
तस्वीर में सफेद रंग के चीनी जासूसी गुब्बारे को बेहद ऊंचाई पर (60,000 हजार फीट) उड़ते देखा जा सकता है जहां प्लेन के नीचे सौर पैनल दिखाई दे रहे है। इसमें पायलट का हेलमेट का एक हिस्सा भी दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सरकार के ऑर्डर मिलने के एक दिन बाद F-22 फाइटर जेट ने दक्षिण कैरोलाइना के तट से डिवाइस को मार गिराया। पेंटागन ने अमेरिकी क्षेत्र पर जासूसी गुब्बारे की इस उड़ान को संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया था।
शीतयुद्ध काल का है जासूसी विमान
आपको बता दें कि इस चीनी जासूसी गुब्बारे की जिस विमान से तस्वीर ली गई है उसका नाम U-2 है। ये बेहद अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला अमेरिकी जासूसी विमान है। इसे 1950 के दशक में ऊंचाई पर सोवियत संघ की जासूसी करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जो 70,000 फीट से ऊपर तक उड़ान भर सकता है। इसके निर्माता लिकहीड मार्टिन के अनुसार, ड्रैगन लेडी "एक फुर्तीली और विश्वसनीय उच्च-ऊंचाई वाली खुफिया, जासूसी विमान है जो अद्वितीय प्रदर्शन के साथ वैश्विक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24/7/365 उड़ान भरती है।" अब इस विमान को अमेरिकी मीडिया ने ड्रैगन लेडी का नाम दिया है।
📸: The Pentagon has provided & confirmed authenticity of this selfie taken by a U-2 pilot flying by the Chinese surveillance balloon.
CNN reported earlier this month that the photo had reached legendary status in the Pentagon and NORAD. pic.twitter.com/BWRiSxADSO
— Haley Britzky (@halbritz) February 22, 2023
अमेरिकी रक्षा विभाग की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी सबरीना सिंह ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। सबरीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मार गिराए गए बैलून के सेंसर्स और मलबे को रिकवर करने के लिए तलाशी अभियान पिछले हफ्ते खत्म हुआ। उन्होंने कहा कि जासूसी गुब्बारे का अवशेष बरामद कर लिया गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि गुब्बारे के आकार की वजह से उसे मार गिराए जाने का फैसला किया गया। हमें डर था कि इससे आमजन को नुकसान पहुंच सकता है। अमेरिकी नॉदर्न कमांड के कमांडर जनरल ग्लेन वैनहर्क ने बताया था कि यह बैलून 200 फीट लंबा था।












Click it and Unblock the Notifications