आस्ट्रेलिया: सिडनी में बंदूकधारियों ने कई लोगों को बंधक बनाया, पुलिस ने इलाके को घेरा
सिडनी। एक बड़ी खबर आस्ट्रेलिया के सिडनी से आ रही है जहां के मार्टिन प्लेस कैफे में कुछ नकाबपोश बंदूकधारी घुस आये हैं और उन्होंने कैफे को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेकर कैफे के अंदर मौजूद लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और उसने कैफ को चारों ओर से घेर लिया है लेकिन अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके हिसाब से अभी तक इस मामले में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं।

पुलिस के मुताबिक अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार बंदूकधारी चाहते क्या हैं। टीवी पर प्रसारित हो रही तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि कैफे के अंदर मौजूद लोग खिड़कियों की तरफ मुंह करके और हाथ ऊपर करके खड़े हैं। पुलिस ने कैफ के आस-पास के इलाकों को पूरी तरह से खाली करा दिया है और कैफ से जुड़े सारे रास्तों को सील कर दिया है।
कहा जा रहा है कि कैफ के अंदर 30 ग्राहक और 10 कर्मचारी हैं। तस्वीरों में एक काला झंडा भी नजर आ रहा है और इस पर अरबी भाषा में कुछ लिखा है लेकिन क्या लिखा है यह अभी स्पष्ट नहीं है।
इसी बीच प्रधानमंत्री टोनी एबट ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं और सामान्य तरीके से अपना काम करते रहें, उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम इस घटना पर अच्छी तरह से काबू पा लेंगे। फिलहाल पुलिस के मुताबिक अभी तक बंदूकधारियों की मंशा स्पष्ट नहीं हो पायी है।












Click it and Unblock the Notifications