Hong Kong plane crash: लैंडिंग के समय प्लेन का बिगड़ा कंंट्रोल, समुद्र में जा गिरा कार्गो, 2 की मौत, VIDEO
Hong Kong plane crash: हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को तड़के बडा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर दुबई से आए एमिरेट्स एयरलाइन का बोइंग 747 कार्गो विमान ने लैंडिंग के समय बैलेंस खो दिया और रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा। जिससे एक ग्राउंड-सर्विस वाहन से इसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
यह घटना अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DWC) से उड़ान भरने के बाद सुबह लगभग 3:53 बजे हुई, जब अमीरात स्काईकार्गो की उड़ान EK9788, जिसका संचालन तुर्की एयरलाइन एयर एसीटी कर रही थी, नार्थ रनवे 07R पर उतर रही थी।

हांगकांग स्टैंडर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरने वालों की खबर के बाद टेक्सास में 18-व्हीलर से विमान की टक्कर के भयावह दृश्य के प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया। बोइंग 747-481 (BDSF) मॉडल का यह विमान लैंडिंग के दौरान बाईं ओर मुड़ गया और रनवे के पास समुद्र में जा गिरा और आशिंक रूप से डूब गया।
टक्कर के बाद, वाहन में सवार दो पुरुष कर्मचारी समुद्र में जा गिरे। अग्निशमन कर्मियों ने दोनों पुरुषों को सुबह 5 बजे के आसपास निकाला। ड्राइवर को बेहोशी की हालत में नॉर्थ लांताऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, कार्गो विमान की टक्कर एक ग्राउंड-सर्विस वाहन से हुई, जिससे उसका एक पहिया टूट गया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। इस हादसे के बाद, विमानन विशेषज्ञों के बीच रनवे दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रभावी उपायों पर बहस छिड़ गई है। इनमें उन्नत लैंडिंग तकनीक और बेहतर ग्राउंड सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे विकल्प शामिल हैं।
क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया
दुर्घटना के तुरंत बाद, हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड और बचाव दलों ने पानी में फंसे सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे के उत्तरी रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
ब्लैक बॉक्स किया गया बरामद
अधिकारियों ने बताया कि विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। तकनीकी जांच से पता चलेगा कि टक्कर और नियंत्रण खोने का वास्तविक कारण क्या था। अमीरात और एयरएसीटी की ओर से अभी तक इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
32 साल पुराना था ये विमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये विमान 32 साल पुराना था। विमान तुर्की की कंपनी एयरएसीटी द्वारा अमीरात के लिए संचालित किया जा रहा था। विमान ने दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इस विमान में केवल चार क्रू सदस्य सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications