Honduras Accident: सवारियों से भरी बस पुल से टकराकर नदी में गिरी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल
Honduras Accident Bus Falls River: सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर होंडुरास के राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है। समाचार एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है।
रायटर के मुताबिक, होंडुरास के तेगुसिगाल्पा में यह हादसा हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरी बस पुल से टकराकर नदी में जा गिरी। नदी में गिरने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बस में 60 लोग थे सवार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहुंचते ही उन्होंने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस में लगभग 60 लोग सवार थे। घायलों का इलाज तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में चल रहा है।
तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक की घोषणा
अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने मृतकों के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक त्रासदी है। सरकार पीड़ितों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी।
यह भी पढ़ें- जोधपुर : बिलासपुर से जोधपुर आ रही ट्रेन नागपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई, लोको पायलट की सजगता से टला बड़ा हाद












Click it and Unblock the Notifications