सुलेमानी की मौत के बाद डरी हॉलीवुड एक्‍ट्रेस, ईरान से बोलीं-प्‍लीज, हमें मत मारना

लॉस एंजिल्‍स। ईरान और अमेरिका के बीच कब क्‍या होने वाला है, कोई नहीं जानता है। एक हॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच ही ईरान ने गुहार लगाई है कि वह अमेरिकियों को न मारे। पिछले दिनों अमेरिकी सेना की तरफ से हुई एक एयर स्‍ट्राइक में बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है। अब ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है कि वह जल्‍द ही एक बड़ा जवाब एक्‍शन में देखने वाला है। सबको अंदेशा है कि ईरान बड़ा कदम उठाएगा और अमेरिकियों को निशाना बनाएगा। सुलेमानी, ईरान में नंबर दो थे और उन्‍हें सबसे पावरफुल शख्सियत माना जाता था।

ट्वीट में सामने आया डर

ट्वीट में सामने आया डर

हॉलीवुड एक्‍ट्रेस रोज मैकगोवॉन ने ईरानी से सुलेमानी की हत्‍या के बाद ईरान से माफी मांगी है। उन्‍होंने ट्वीट किया और लिखा, 'प्‍यारे ईरान, अमेरिका ने आपके देश, आपके झंडे और आपके लोगों का अपमान किया है। 52 प्रतिशत हम आपसे इसकी माफी मांगते हैं। हमें आपके देश के साथ शांति चाहिए। हमें एक आतंकी शासन ने बंधक बनाकर रखा है। हम नहीं जानते हैं कि यहां से कैसे भागकर निकलें। प्‍लीजें, हमें मत मारना।' रोज ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि वह और अमेरिकी सैनिकों को मरते हुए नहीं देख सकती हैं।

सुननी पड़ रही खरी-खोटी

रोज को अपने ट्वीट के बाद ट्रंप के समर्थकों और आलोचकों, दोनों से खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। ईरान ने कुद्स सेना के कमांडर सुलेमानी की मौत का बदला लेने की ठान ली है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतल्‍ला खेमनेई ने एक बयान में कहा है, 'उन अपराधियों, जिनके हाथ खून सने हैं, उनके लिए एक बड़ा बदला इंतजार कर रहा है।' अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने कहा है हिक सुलेमानी पर इसलिए हमला किया गया है क्‍योंकि वह क्षेत्र में अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

सुलेमानी को बताया बुरा इंसान

सुलेमानी को बताया बुरा इंसान

ईरान और ईराक में विरोध प्रदर्शनकारियों की तरफ से सैंकड़ों अमेरिकी सेनाओं की मौत के बाद ट्रंप प्रशासन की तरफ से सुलेमानी पर हमला किया गया। पेंटागन ने कहा है कि इस स्‍ट्राइक का आदेश राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से उन्‍हें दिया गया था। मैकगाउन ने कहा है कि सुलेमानी एक 'बुरे इंसान थे जिन्‍होंने कई बुरे कामो को किया था।' साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने गैर-कानूनी कदम उठाया है मगर वह अपने देश के सैनिकों को सुरक्षित देखना चाहती हैं।

परमाणु डील को नहीं मानेगा ईरान

परमाणु डील को नहीं मानेगा ईरान

ईरान की सरकार ने साफ कर दिया है कि वह परमाणु डील को मानने के लिए अब बाध्‍य नहीं है। ईराक की संसद में अमेरिकी सेनाओं को देश से बाहर निकालने के लिए वोटिंग की गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से अमेरिकी सांसदों को बताया गया है कि वह अगर ईरान ने किसी भी तरह से अमेरिकियों को निशाना बनाया तो फिर वह देश को तगड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कासिम सुलेमानी, ईरान में दूसरे सबसे ताकतवर इंसान थे। उन्‍हें सुप्रीम लीडर अयोतल्‍ला खेमनेई के बाद पावरफुल करार दिया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+