चीन में लड़कों को पढ़ाया जा रहा है कैसे बने मर्द?
नयी दिल्ली। अजीबो-गरीब चीजों के लिए दुनिया भर में विख्यात चीन में अब एक नया मामला सामने आया है। यहां के कई स्कूलों में इन दिनों हिस्ट्री क्लास में मर्द बनने की तालीम दी जा रही है। 27 साल के लिन वेइ उन टीचरों में से हैं जो छठी क्लास तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। लिन वेई इन दिनों बच्चों को हिस्ट्री क्लास में उन योद्धाओं की कहानी सुना रहे हैं जो जादू-टोने करने वाली औरतों को नदियों में फेंक देते थे।
भारत-नेपाल बॉर्डर 'किराये की कोख' का धंधा, जानिए महिलाएं कैसे करती हैं अंडाणु डोनेट
इसी क्रम में अब वहां पुरुषों की पारंपरिक भूमिका को मजबूत करने का काम जोरों से शुरु हो गया है। चीन के जेंजो शहर में लड़कों की मर्द की तरह बर्ताव करने की कसम दिलाई जा रही है। लड़कों को ताइक्वांडों सिखाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप के आयोजकों का कहना है कि हम लड़कों के भीतर से मर्द को बाहर लाने का काम कर रहे हैं।