ट्रंप की पार्टी के हर्षवर्धन सिंह भी लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, भारतीय मूल के तीसरे उम्मीदवार बने, जाने कौन हैं
Hirsh Vardhan Singh announces 2024 presidential bid: भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर, हर्षवर्धन सिंह ने व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है, जो 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के इच्छुक रिपब्लिकन उम्मीदवारों के भीड़ भरे मैदान में शामिल होने वाले नये उम्मीदवार हैं।
डोनाल्ड ट्रंप, जो पिछले साल ही अपनी दावेदारी की घोषणा कर चुके हैं, उनके लिए हर्षवर्धन सिंह तीसरी भारतीय मुसीबत हैं, क्योंकि भारतीय मूल की निक्की हेली और विवेक रामास्वामी भी रिपब्लिकन पार्टी से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

हर्षवर्धन सिंह ने ठोकी दावेदारी
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, 38 साल के हर्षवर्धन सिंह ने कहा, कि वह एक "आजीवन रिपब्लिकन" और "अमेरिका फर्स्ट" कंजर्वेटिव हैं, जिन्होंने न्यू जर्सी रिपब्लिकन पार्टी के एक रूढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा, कि "हमें पिछले कुछ वर्षों में हुए परिवर्तनों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को बहाल करने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। इसीलिए मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2024 के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन लेने का फैसला किया है।"
हर्षवर्धन सिंह ने शुक्रवार को 3 मिनट का वीडियो संदेश जारी किया है।
द हिल अखबार की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार को संघीय चुनाव आयोग के समक्ष आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी दाखिल कर दी है।
हर्षवर्धन सिंह से पहले दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर 51 साल की निक्की हेली और 37 साल के कारोबारी विवेद रामास्वामी भी इस साल की शुरूआत में अमेरिका के शीर्ष पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी जता चुके हैं।
ये दोनों भारतीय मूल के नेता हैं और इनका मुकाबाल अपनी पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाला है, जो कई मुकदमों के बोझ में दब गये हैं। हालांकि, कानूनी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, कि वो 2024 के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन की दौड़ में बने हुए हैं।
आपको बता दें, कि रिपब्लिकन अपनी पार्टी के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को औपचारिक रूप से चुनने के लिए, अगले साल 15 से 18 जुलाई के बीच में राष्ट्रीय सम्मेलन करेगी, जो मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में होगा, जहां जो बाइडेन के खिलाफ पार्टी के अगले उम्मीदवार को चुना जाएगा।
'खुद को बताया शुद्ध खून वाला उम्मीदवार'
हर्षवर्धन सिंह ने अपनी दावेदारी का ऐलान करते हुए खुद को 'एक मात्र शुद्ध खून वाला उम्मीदवार' बताया है। उन्होंने कहा है, कि उन्होंने अभी तक कोविडा का टीका नहीं लगवाया है और उन्होंने कोविड के खिलाफ हार नहीं मानी है, इसीलिए उनका रक्त शुद्ध है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 2017 और 2021 में न्यू जर्सी के गवर्नर के लिए, 2018 में हाउस सीट के लिए और 2020 में सीनेट के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में दौड़े, लेकिन हर बार रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन जीतने में असफल रहे।
गवर्नर पद के लिए अपनी सबसे हालिया दौड़ में, उन्होंने अंतिम उम्मीदवार जैक सियाटारेली की तुलना में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ ज्यादा निकटता से जुड़े एक ज्यादा कंजर्वेटिव विकल्प के रूप में खुद का प्रचार किया, लेकिन वह पार्टी की तरफ से आधिकारिक उम्मीदवार बनने में नाकाम रहे।
द हिल की रिपोर्ट में कहा गया है, कि हर्षवर्धन सिंह राष्ट्रपति पद की रेस में कई लंबे-चौड़े उम्मीदवारों में से एक हैं, जिनमें क्रैन्स्टन, रोड आइलैंड, मेयर स्टीव लाफ़ी, मिशिगन के व्यवसायी पेरी जॉनसन और टेक्सास के पादरी रयान बिंकले भी शामिल हैं।
हर्ष वर्धन सिंह ने कहा, कि "हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प निस्संदेह मेरे जीवनकाल के सबसे महान राष्ट्रपति थे, और एमएजीए रिपब्लिकन के रूप में, उन्हें पहले दिन से ही मेरा समर्थन प्राप्त था, लेकिन अमेरिका को इससे और ज्यादा की जरूरत है।"
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications