घनी दाढ़ी के बाद 96% मुस्लिम आबादी वाले इस देश में अब हिजाब पर बैन, बकरीद में बच्चों के शामिल होने पर लगी रोक

Hijab Ban: तालिबान प्रशासित अफगानिस्तान की सीमा से सटे मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान की संसद में क्रांतिकारी फैसला किया है और देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं, देश की संसद में बकरीद की कुर्बानी में बच्चों के शरीक होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जून को ताजिकिस्तान की संसद में एक विधेयक को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एशिया-प्लस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विधेयक संसद के ऊपरी सदन, मजलिसी मिल्ली के 18वें सत्र के दौरान पारित किया गया है, जिसकी अध्यक्षता इसके प्रमुख रुस्तम इमोमाली ने की है।

Hijab Ban

बकरीद में बच्चों के शामिल होने पर नियम

संसद के ऊपरी सदन मजलिसी मिल्ली में जिस विधेयक को मंजूरी दी गई है, उसमें "विदेशी परिधानों" और दो सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी छुट्टियों, ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अजहा के लिए बच्चों के उत्सवों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन मुस्लिम त्योहारों को ईदगर्दक के नाम से जाना जाता है, जिसके दौरान बच्चे लोगों को बधाई देने के लिए अपनी गलियों में घरों से निकलते हैं।

यह प्रस्ताव मजलिसी नमोयंदगोन द्वारा प्रशासनिक उल्लंघन संहिता में संशोधन को मंजूरी दिए जाने के बाद हुआ है। नए संशोधनों के मुताबिक, कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, प्रशासनिक उल्लंघन संहिता में पहले हिजाब या अन्य धार्मिक कपड़ों को उल्लंघन के रूप में उल्लेख नहीं किया गया था।

रेडियो लिबर्टी की ताजिक सर्विस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, कि सांसदों ने अपराधियों के लिए 7,920 सोमोनी से लेकर कानूनी संस्थाओं के लिए 39,500 सोमोनी तक का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, सरकारी अधिकारियों और धार्मिक अधिकारियों पर दोष सिद्ध होने पर 54,000 सोमोनी से लेकर 57,600 सोमोनी तक का जुर्माना लगाने का नियम बनाया गया है।

ताजिकिस्तान में हिजाब पर आधिकारिक रोक कई सालों के अनौपचारिक प्रतिबंध के बाद आई है। देश ने अनौपचारिक रूप से घनी दाढ़ी पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। 2007 में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए इस्लामी परिधान और पश्चिमी शैली की मिनीस्कर्ट दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाद में इस प्रतिबंध को सभी सार्वजनिक संस्थानों तक बढ़ा दिया था।

पिछले कुछ सालों में ताजिक सरकार ने ताजिक राष्ट्रीय पोशाक पहनने को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है, और 2018 में सरकार की तरफ से पारंपरिक परिधान को लेकर गाइडलाइन भी जारी किया गया था। खासकर 2017 में महिलाओं के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें पारंपरिक पोषाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+