‘नाजायज बेटी’ के बाप हैं इमरान खान, चुनाव लड़ने पर लगे रोक, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कही ये बात

इस्लामाबाद की हाईकोर्ट ने इमरान खान के खिलाफ दायर एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी क्योंकि उनके पास एक ‘नाजायज बेटी’ है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आसिफ अली जरदारी और पूर्व फेडेरल मिनिस्टर फवाद चौधरी ने इमरान खान को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

Image- Twitter

खंडपीठ ने इमरान खान के खिलाफ याचिका ठुकराया

खंडपीठ ने इमरान खान के खिलाफ याचिका ठुकराया

स्थानीय समाचार पत्र डॉन ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। डॉन के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और फवाद चौधरी ने अदालत में दावा किया चूंकि इमरान खान ने एक नाजायज बेटी को जन्म दिया था इसलिए उन्हें आगे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाए। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने इस याचिका को ठुकराते हुए एक विस्तृत फैसला सुनाया।

अदालत ने कहा- ये इमरान का निजी मसला

अदालत ने कहा- ये इमरान का निजी मसला

इमरान खान के खिलाफ याचिका पर अपनी टिप्पणियों में खंडपीठ ने कहा कि पूर्व पीएम ने अपनी बेटी के बारे में सबसे छुपाया, यह इमरान खान का निजी मसला है। खंडपीठ ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे मामले मुकदमों के समय की बर्बादी और अपने चुने हुए प्रतिनिधियों में जनता के विश्वास को कम करते हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खंडपीठ में निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब शामिल थे।

बच्चे को अधिकारों को हो सकता है नुकसान

बच्चे को अधिकारों को हो सकता है नुकसान

खंडपीठ ने कहा कि दायर याचिका में नामित एक बच्चे के अधिकार भी शामिल हैं। अगर यह अदालत जांच करती है तो उसके अधिकारों को नुकसान हो सकता है। संविधान के अनुच्छेद 199 के तहत इस अदालत में निहित असाधारण अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से इंकार करने के लिए बच्चे के अधिकारों से संबंधित संभावित परिणाम के पर्याप्त आधार हैं। खंडपीठ ने कहा, " हमें लगता है कि याचिका पर विचार करना जनहित में नहीं है, प्रतिवादी (इमरान खान) के निजी जीवन से संबंधित जांच का आदेश देना तो दूर की बात है।"

इमरान खान की पार्टी ने शुरू किया लॉन्ग मार्च

इमरान खान की पार्टी ने शुरू किया लॉन्ग मार्च

इस बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने एक बार फिर से लॉन्ग मार्च शुरू कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के मुखिया इमरान खान पैर में गोली लगने के बाद फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, लेकिन उनका सरकार के खिलाफ तेवर और आक्रामक रूप से सामने आ रहा है। मार्च दोबारा शुरू करने से पहले उन्होंने ट्वीट करके समर्थकों से कहा है कि वह अब रास्ते में आने वाली सारी रुकावटों को हटा दें और सरकार को बता दें कि हम उनके हमलों के आगे झुकने या डरने वालों में नहीं हैं।

इंडियन रेस्तरां में ही पहली बार पत्नी से मिले थे बेंजामिन नेतन्याहू, यही बैठकर PM मोदी को सुनाई LOVE STORY

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+