क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे मिली 'छिपी हुई दुनिया', कैमरा पहुंचते ही उसके ऊपर कूदने लगे रहस्यमयी जीव

Google Oneindia News

नई दिल्ली: ग्लोबल वार्मिंग को लेकर वैज्ञानिक लगातार चिंता जता रहे हैं। इसकी वजह से अंटार्कटिका की बर्फ भी तेजी से पिघल रही। अगर जल्द ही इसको काबू में नहीं किया गया, तो दुनिया के कई बड़े शहर पानी में डूब जाएंगे। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को चेक करने के लिए वैज्ञानिक अंटार्कटिका में रिसर्च कर रहे थे। इस दौरान उनको एक 'छिपी हुई दुनिया' का पता चला। (पहली तस्वीर साभार-NIWA)

बर्फ से 500 मीटर नीचे मिले

बर्फ से 500 मीटर नीचे मिले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड के शोधकर्ताओं को विशाल बर्फ के शेल्फ से 500 मीटर नीचे 'छिपी हुई दुनिया' का पता चला है। वहां पानी के नीचे के पारिस्थितिकी तंत्र में छोटे झींगा जैसे जीवों के झुंडों को देखा गया। ये लंबे समय से वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ था। ये खोज तब हुई जब वैज्ञानिकों की टीम एक मुहाने में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव की जांच कर रही थी।

ड्रिलिंग के बाद कैमरा भेजा

ड्रिलिंग के बाद कैमरा भेजा

वैज्ञानिकों की टीम ने जब बर्फ की शेल्फ के जरिए ड्रिलिंग के बाद नदी में कैमरा भेजा, तो जीवों का एक झुंड मिला, जिसमें झींगा मछली, केकेड़े, घुन के समान वंश के छोटे जीव दिखे। जिसे देखकर टीम के होश उड़ गए। इस टीम में वेलिंगटन, ऑकलैंड और ओटागो के शोधकर्ता शामिल थे।

कैमरे के पास कूदने लगे

कैमरे के पास कूदने लगे

रिसर्चर क्रेग स्टीवंस के मुताबिक जब शुरू में उन्होंने जीवों को देखा तो लगा कि कैमरे में कुछ खराबी है, लेकिन जब उन्होंने दोबारा से फोकस किया तो उन्हें करीब 5 मिमी आकार में आर्थ्रोपोड का झुंड दिखा। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य काम जलवायु परिवर्तन पर रिसर्च करना था, लेकिन उन्होंने दूसरी खोज कर ली। वो जीव उनके उपकरणों के आसपास कूद रहे थे, जिससे साफ होता है कि बर्फ के नीचे एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र मौजूद है।

एक चिंताजनक रिपोर्ट भी आई

एक चिंताजनक रिपोर्ट भी आई

वहीं हाल ही में एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें दावा किया गया कि अंटार्कटिका में बर्फ की चादरें इतनी तेजी से पिघल रही हैं, जो विनाशकारी परिणाम लाने के लिए काफी हैं। वैज्ञानिकों ने रिसर्च के आधार पर कहा है कि जो नया अनुमान लगाया जाता है, वो कुछ दिनों बाद गलत साबित हो जाता है और पुराने अनुमान की तुलना में काफी ज्यादा रफ्तार से अंटार्कटिका में बर्फ पिघल रही है। जिस वजह से समुद्र के किनारे के कई शहर डूब सकते हैं।

एलियंस ने हाईजैक किया नासा का वॉयजर-1? स्पेसक्राफ्ट भेज रहा है रहस्यमयी मैसेजएलियंस ने हाईजैक किया नासा का वॉयजर-1? स्पेसक्राफ्ट भेज रहा है रहस्यमयी मैसेज

Comments
English summary
Hidden world found under ice in Antarctica
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X