इजराइल के खिलाफ हिजबुल्लाह की होने वाली है 'वाइल्डकार्ड' एंट्री, ईरान की धमकी से बढ़ी टेंशन

Israel-Iran War: इजराइल के लगातार जारी हमलों के बीच ईरान ने चेतावनी दी है, कि अगर गाजा पट्टी पर फौरम बमबारी नहीं रोकी गई, तो युद्ध को नया फ्रंट खुल सकता है। ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने कहा है, कि अगर गाजा पर इजरायल की बमबारी जारी रहती है, तो युद्ध "अन्य मोर्चों" पर शुरू हो सकता है।

माना जा रहा है, कि ईरानी विदेश मंत्री का इशारा लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को लेकर स्पष्ट संदर्भ है। ईरानी विदेश मंत्री अमीरबदोल्लाहियन बेरूत पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत लेबनानी अधिकारियों के साथ हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के प्रतिनिधियों ने किया।

iran israel hamas war

बेरूत पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए अमीरबदोल्लाहियन ने कहा, कि "गाजा पर जारी आक्रामकता, युद्ध अपराधों और घेराबंदी के मद्देनजर, अन्य मोर्चे खोलना एक वास्तविक संभावना है।"

ईरान की चेतावनी की क्या है मतलब?

गुरुवार की शुरुआत में, अमीरबदोल्लाहियन ने इराक का दौरा किया था, जहां उन्होंने प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के साथ बैठक के बाद इसी तरह के बयान दिए थे।

जबकि, शनिवार को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा इज़राइल पर किए गए अभूतपूर्व आश्चर्यजनक हमले में ईरान की भूमिका की सीमा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि ईरान ने इस हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है, लेकिन तमाम संभावनाएं इसी तरफ हैं, कि हमास को हमला करने के लिए ईरान से भारी मदद मिली है।

वहीं, हमास के अधिकारियों ने भी इस बात से इनकार किया है, कि ईरान सीधे तौर पर हमले की योजना बनाने में शामिल था या उसने इसे हरी झंडी दी थी, और आज तक दुनिया भर में किसी भी सरकार ने प्रत्यक्ष सबूत नहीं दिया है, कि ईरान ने हमले को अंजाम दिया था। हालांकि, कई लोगों ने ईरान द्वारा हमास के लंबे प्रायोजन की ओर इशारा किया है, जिसमें उसे प्रशिक्षण, वित्त पोषण और हथियार उपलब्ध कराना शामिल है।

iran israel hamas war

हमास ने कही गाजा को बचाने की बात

दूसरी तरफ, हमास की सैन्य शाखा, अल-क़सम ब्रिगेड ने कहा है, कि वह गाजा पर इजरायल की ग्राउंड ऑपरेशन से लड़ने में सक्षम है। उसने कहा है, कि "हम रक्षा पहलू में, अल्लाह की मदद से, अपनी तत्परता पर जोर देते हैं।" प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक वीडियो संदेश में कहा, "जमीन के जरिए आक्रामकता बढ़ाने का दुश्मन का सुझाव हमें नए विकल्पों को सक्रिय करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे दुश्मन को भारी नुकसान होगा।"

उन्होंने कहा, कि हमास का सैन्य बुनियादी ढांचा गाजा पट्टी की "प्रभावी रक्षा" को सक्षम बनाता है जो इज़राइल ने पहले नहीं देखा है।

इज़राइल फ़िलिस्तीनी क्षेत्र के बाहर सैनिकों और सैन्य उपकरणों को इकट्ठा कर रहा है, लेकिन अभी तक इज़राइल केवल गाजा पर हवा से बमबारी कर रहा है।

iran israel hamas war

हिज्बुल्लाह होगा युद्ध में शामिल?

हिज्बुल्लाह को हमास से भी ज्यादा खतरनाक आतंकी संगठन माना जाता है, जिसे ईरान ने पाल-पोसकर बड़ा किया है। और अगर हिज्बुल्लाह इस युद्ध में शामिल होता है, तो मध्य-पूर्व में चल रही ये लड़ाई, काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

हिज़्बुल्लाह, जो हमास की तरह, ईरान द्वारा समर्थित है, अब तक लड़ाई में शामिल होने को लेकर असमंजस में है। दूसरी तरफ, इजराइल बहुत जल्द इस युद्ध को अगले स्टेप में ले जाने वाला है, लिहाजा उन्होंने हिज्बुल्लाह को रोकनेो के लिए उन्होंने अपनी उत्तरी सीमा पर भारी संख्या में रिजर्व सैनिकों को भेज दिया है।

हिजबुल्लाह, जिसके पास हजारों रॉकेट और मिसाइलें हैं, वो इजरायल में लगभग कहीं भी मार करने में सक्षम है और उसे हमास की तुलना में कहीं ज्यादा दुर्जेय दुश्मन के रूप में देखा जाता है।

लेबनान में एक नए मोर्चे की संभावना ने 2006 में हिज़्बुल्लाह और इज़राइल के बीच एक महीने तक चले भयानक युद्ध की कड़वी यादें ताज़ा कर दी हैं, जो दोनों पक्षों के बीच गतिरोध और तनावपूर्ण तनाव में समाप्त हुआ था।

वहीं, एसोसिएटेड प्रेस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट है, कि लेबनान-इज़राइल सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने गुरुवार को इज़राइल के ऊपर एक ड्रोन उड़ाया। स्थिति से परिचित और नाम न छापने की शर्त पर लेबनानी समूह के एक अधिकारी के अनुसार, ड्रोन को इज़राइल के ऊपर मार गिराया गया था।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर लिखा, कि उत्तरी इजरायल में एयर डिफेंस सिस्टम से एक मिसाइल दागी गई थी, लेकिन पता चला कि हवा में कोई लक्ष्य नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+