हमास ने हमले ने इजराइल को दहलाया, वे इसे कभी नहीं भूलेंगे... हिजबुल्लाह चीफ ने नेतन्याहू को दी खुली चुनौती

लेबनानी शिया इस्लामवादी समूह हिजबुल्लाह के सुप्रीम लीडर हसन नसरल्ला ने हमास का समर्थन करने का ऐलान कर इजराइल की चुनौती दी है। इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद पहली बार लोगों को संबोधित करते हुए हिजबुल्लाह चीफ ने कहा कि कि अमेरिका और इजराइल जैसी ताकतें कभी उन्हें दबा नहीं सकतीं।

हसन नसल्ला के इस भाषण को लेकर लेबनान की राजधानी बेरुत में जगह-जगह टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं और सभा में भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों को संबोधित करते हुए हिजबुल्लाह प्रमुख ने इजराल को हमास हमले की याद दिलाई।

hezbollah leader hassan nasrallah

नसरल्ला ने कहा कि हमास के 7 अक्टूबर के हमले ने इजराइल को दहला दिया है। इसके रणनीतिक और अस्तित्वगत प्रभाव होंगे और ये इजराइल के वर्तमान और भविष्य पर अपना प्रभाव छोड़ेगा।

नसरल्ला ने हमास के इजराइल पर हमले को सही, बुद्धिमानीपूर्ण और साहसी बताया, और कहा कि इसे सही समय पर किया गया था। नसरल्लाह ने कहा कि हमास के ऑपरेशन ने इजराइल के साथ लड़ाई में एक नया ऐतिहासिक चरण स्थापित किया है।

हिजबुल्लाह प्रमुख ने इजराइल को "कमजोर" बताया और कहा कि पूरे एक महीने तक वह एक भी सैन्य उपलब्धि दर्ज करने में असमर्थ रहा है। उसने आगे कहा कि गाजा में जो हो रहा है वह इजराइल की मूर्खता और अक्षमता को दर्शाता है क्योंकि वह जो कर रहा है उसमें सिर्फ बच्चे और महिलाएं मारी जा रही हैं।

नसरल्लाह ने कहा कि शहीद होने वाले लड़ाकों, बच्चों, पुरुष और महिलाओं को बधाई। उन्हें जन्नत नसीब हुई है। वो इस जहां को छोड़कर अल्लाह पास पहुंच गए हैं, और वहां किसी अमेरिका की सल्तनत नहीं है। वो उस जगह पर हैं जहां कोई इजराइली ऑपरेशन नहीं चल रहा है।

नसरल्लाह ने कहा कि फिलिस्तीन में जो हो रहा है कि वह बहुत की गलत हो रहा है और जो हो रहा है कि उस नफरत को बताने के लिए शब्द नहीं है। नसरल्ला ने कहा कि इजरायल बातचीत के जरिए गाजा में बंदियों को वापस ले सकता है। उसने अमेरिका पर गाजा में युद्ध के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और इजराइल को महज एक औजार बताया।

नसरल्ला ने कहा कि इजराइल और पश्चिमी देशों में मौजूद उसके समर्थकों को 'बड़ा झटका' देने की जरूरत है, ताकि वो हिल जाएं। यह झटका इतना बड़ा होना चाहिए कि कब्जा करने वाले यहूदियों के वॉशिंगटन और लंदन में मौजूद समर्थकों को झकझोरा जा सके।

नसरल्लाह ने अपने दो लक्ष्य भी बताए। उसने कहा कि उसका पहला टार्गेट गाजा में युद्ध को रोकना और दूसरा हमास को इस युद्ध में विजयी बनाना। अब तक, नसरल्लाह ने अपने भाषण के दौरान यह संकेत नहीं दिया है कि हिजबुल्लाह आगे क्या करने की योजना बना रहा है।

हिजबुल्लाह नेता ने गाजा में अब जो हो रहा है उसे एक निर्णायक लड़ाई बताया है और कहा है कि यह पिछले युद्धों की तरह नहीं है। नसरल्लाह ने कहा कि इजराइल हमें धमकी दे रहा है मगर वह खुद गाजा की रेत में धंसता जा रहा है।

नसरल्ला ने यह भी पुष्टि की कि अब तक 57 हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं। नसरल्ला ने कहा है कि हिजबुल्लाह ने 8 अक्टूबर को लड़ाई में प्रवेश किया। नसरल्लाह ने आगे कहा, हिजबुल्लाह दिन पर दिन अपने अभियान बढ़ा रहा है और इजरायल को अपनी सेना को गाजा या कब्जे वाले वेस्ट बैंक के बजाय लेबनान सीमा के पास रखने के लिए मजबूर कर रहा है।

क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती को संबोधित करते हुए नसरल्लाह कहते हैं कि हिजबुल्लाह भयभीत नहीं है। हिजबुल्लाह प्रमुख ने कहा कि जो कोई भी क्षेत्रीय युद्ध को रोकना चाहता है उसे गाजा पट्टी पर युद्ध को तुरंत रोकना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+